Posted by : achhiduniya 26 January 2019


सिलेक्शन कमिटी ने 10 जनवरी को वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटा दिया था। आलोक वर्मा को इस पद से हटाए जाने के बाद से सीबीआई निदेशक का पद खाली है। आईपीएस अधिकारी एम. नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेश बनाया गया था। तीन सदस्यीय सिलेक्शन कमिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, भारत के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक बेनतीजा रही जिसमें सीबीआई के अंतरिम डायरेक्टर एम नागेश्वर राव के उत्तराधिकारी का चयन होना था। सीबीआई के नए चीफ की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय पैनल की बैठक हुई, लेकिन किसी नाम पर फैसला नहीं हो सका। 
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोई फैसला लेने से पहले सभी प्रस्तावित नामों पर विचार करने के लिए वक्त मांगा था।  खड़गे ने कहा कि दूसरी बैठक 31 जनवरी से पहले बुलाई जानी चाहिए क्योंकि आलोक वर्मा जिन्हें पद से निलंबित दिया जा चुका है, वह उस दिन रिटायर हो रहे हैं। खड़गे ने कहा, जब मैंने डायरेक्टर पद के लिए चुन गए नामों की लिस्ट के बारे में पूछा तो मोदीजी ने मीटिंग खत्म करने का ऐलान कर दिया। चीफ जस्टिस ने भी इस पर मेरा समर्थन किया था। उन्होंने कहा, सूची को जान-बूझकर पेश नहीं किया गया था क्योंकि इससे बैठक और लंबी खिंचती और मैं आलोक वर्मा को हटाने पर केंद्रीय सतर्कता समिति (सीवीसी) और न्यायमूर्ति एके पटनायक की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए कहता। 
खड़गे ने कहा कि मीटिंग में उन्हें 89 आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट दी गई थी जिनमें उनके अनुभव या फिर वह किस तरह के केस हैंडल कर रहे है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, लिस्ट में केवल उनकी जॉइनिंग और रिटायरमेंट के बारे में लिखा था। इस तरह की लिस्ट के साथ कोई कैसे बता सकता है कि एक्स पर्सन वाइ से अच्छा है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि एनडीए सरकार जानबूझकर सीबीआई डायरेक्टर की चयन प्रक्रिया में देरी चाहती है इसलिए मीटिंग में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम भी पेश नहीं किए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -