Posted by : achhiduniya 26 January 2019


अक्सर सब्जीयां खरीदते वक्त हम लोग ताजी और हरी सब्जियों को पहचान नहीं पाते। इसी के चलते कई बार सड़ी-गली सब्जियां और कीड़े लगी सब्जियां खरीद बैठते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप ताजी सब्जियों की पहचान आसानी से कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ आप स्मार्ट शॉपिंग कर पाएंगे बल्कि अपने परिवार वालों को शुद्ध खाना भी खिला पाएंगे।# फूलगोभी से नहीं आनी चाहिए बदबू:- फूलगोभी खरीदते समय ध्यान रहे कि वह एकदम सफेद और सख्त हो। छितरी हुई गोभी अच्छी नहीं होती। यह भी देख लें कि उस में कीड़े तो नहीं लगे हैं। उस की खुशबू भी अच्छी होनी चाहिए। 
गंदे पानी की फूलगोभी में दुर्गंध आती है।# पत्तागोभी अंदर से नहीं होनी चाहिए पोपली:- पत्तागोभी या बंदगोभी खरीदते समय देख लें कि वह हरी हो। उसे दबा कर देखें। वह कठोर होनी चाहिए न कि पोली। अच्छी पत्तागोभी आकार में छोटी, मगर वजन में भारी होती है जबकि पोली गोभी आकार में बड़ी और वजन में कम होती है। गोभी में छेद नहीं होना चाहिए छेद होने का मतलब भीतर कीड़े होना है।# ब्रोकली हो सख्त:- ब्रोकली एक तरह की फूलगोभी ही है, जिस का रंग हरा होता है। उसे खरीदते समय फूलगोभी जैसी सावधानी बरतनी चाहिए। ध्यान रखिए की ब्रोकली सख्त हो छितरी हुई ना हो।# लौकी डंठल भी हो हरा:- लौकी लेनी हो तो बहुत पतली या बहुत मोटी न लें। मध्यम आकार की सीधी या हलकी मुड़ी लौकी लें। पूरी लौकी ऊपर से हरी हो। उस का कोई हिस्सा सफेद या पीला नजर नहीं होना चाहिए। अधिक पकी लौकी के बीज कड़े होते हैं और वह मुलायम भी नहीं निकलती। ताजा लौकी पर हलके रोएं भी होते हैं और उस का डंठल भी हरा होता है।
# गिलकी में छेद:- गिलकी खरीदते समय उस के किनारे देखें। ताजा गिलकी के किनारे पर फूल दिखेंगे। ताजा गिलकी पर हलके रोएं होते हैं। वह मुलायम भी होती है। यदि गिलकी पर काले दाग-धब्बे हैं तो इस का मतलब वह बासी है। गिलकी में छेद नहीं होने चाहिए और अधिक पतली या अधिक मोटी भी न लें।# मोटी तुरई है सही:- तुरई खरीदते समय उस का एक किनारा तोड़ कर चख लें,क्योंकि उस के कड़वी निकलने की आशंका रहती है। बिना चखे यदि आप ने खरीदी और सब्जी बनाई, तो एक भी तुरई कड़वी होने पर पूरी सब्जी कड़वी हो जाएगी। तुरई थोड़ी गूदे वाली यानी मोटी लें। एकदम पतली या बहुत मोटी तुरई अच्छी नहीं रहती।# ध्यान से खरीदें परवल:- परवल खरीदते समय यह ध्यान रखें कि उन्हें भरवां बनाना है या कटवा कर। यदि भरवां बनाना हो तो मध्यम आकार के परवल खरीदें अन्यथा बड़े आकार के भी चल सकते हैं। उन के बीज अधिक पके नहीं होने चाहिए
# रोएंदार हो टिंडे:- भरवां टिंडे बनाने हों तो एकजैसे मध्यम या छोटे आकार के खरीदें। यदि काट कर बनाने हों तो बड़े टिंडे खरीदें। वे ऊपर से हरे होने चाहिए तथा रोएंदार होने चाहिए। यदि वे चिकने हैं तो भीतर से कड़क निकलेंगे। यदि टिंडे अधिक पके होंगे तो खाते समय उन के बीज मुंह में आएंगे।# बैंगन चिकने व चमकदार हों:- बैंगन कई प्रकार के आते हैं। लंबे, गोल, हरे, यदि भरवां बैगन बनाने हों तो गोल और छोटे आकार के खरीदें। यदि भरता बनाना हो तो गोल व बड़े आकार के बैगन खरीदें। काट कर सब्जी बनानी हो तो लंबे आकार के बैगन खरीदें। भीतर से मुलायम तथा कम से कम बीज वाले हों। आड़े तिरछे या मुड़े बैगन न लें। यह देख लें कि उन में छेद न हों वरना भीतर कीड़े हो सकते हैं। ताजे बैगन के किनारे और डंठल हरे होंगे। बाकी सब्जियों की जानकारी अगले ताजे अंक के साथ।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -