- Back to Home »
- Politics »
- जींद विधानसभा सीट उपचुनाव में बीजेपी की जीत तो कांग्रेस की शिकस्त...
Posted by : achhiduniya
31 January 2019
हरियाणा के जींद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में
कृष्ण मिड्ढा की जीत से बीजेपी नेता खुश है। हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री
अनिल विज ने इस जीत में खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस पर निशाना भी साधा है।
उन्होंने कांग्रेस द्वारा रणदीप सुरजेवाला को जींद में उम्मीदवार बनाने पर चुटकी
ली है। विज ने कहा, राहुल गांधी का हीरा, सुरजेवाला जींद उपचुनाव में कोयला साबित हुआ है। वीज ने कहा, राहुल गांधी ने सुरजेवाला को हीरा समझा था, मगर उनका
हीरा इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहा। जनता ने राहुल गांधी के इस हीरे को नकार
दिया है।
जींद के लोगों ने सुरजेवाला को धूल चटा दी है। लोकसभा चुनाव से पहले
हरियाणा में जींद उपचुनाव में कांग्रेस का ट्रंप कार्ड नहीं चल पाया। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हरियाणा में
जीत लय बनाने की कोशिश नाकाम रही और इस तरह से रणदीप सुरजेवाला की हार ने कांग्रेस
को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा की जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी
पार्टी समर्थित जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला की हार हुई है। इनेलो से
अलग होने के बाद बनी जननायक जनता पार्टी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला को आम
आदमी पार्टी ने चुनाव में समर्थन दिया था।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की
हरियाणा में जीत लय बनाने की कोशिश नाकाम रही और इस तरह से रणदीप सुरजेवाला की हार
ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) ने जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना में जीत हासिल
कर ली है।


