- Back to Home »
- Job / Education »
- एक परिवार, एक नौकरी योजना का सिक्किम सीएम ने किया शुभारंभ....
Posted by : achhiduniya
13 January 2019
भारत में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री का कीर्तिमान बना चुके सिक्किम
के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने पलजोर स्टेडियम में आयोजित रोजगर मेला 2019 के दौरान इस योजना का शुभारंभ किया और इसके साथ
ही उन्होंने राज्य के 32 विधानसभा क्षेत्रों से दो-दो लोगों को खुद
अपने हाथों से अस्थायी नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने एक
परिवार, एक नौकरी योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य के
उस प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी, जिस परिवार का
कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। उन्होंने खेती और कृषि क्षेत्र में लगे सभी लोगों
की कर्जमाफी की भी घोषणा की।
चामलिंग की सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार ने इससे
पहले इस योजना के तहत 20,000 युवाओं को तुरंत अस्थायी नौकरी देने की
घोषणा की थी। कार्यक्रम के औपचारिक शुभांरभ के समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने
जिम्मा संभाला और नियुक्ति पत्र वितरित किए। शनिवार को 11,772 लोगों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। चामलिंग
ने कहा कि बाकियों को जल्द ही दस्तावेज मिल जाएंगे। अस्थाई नियुक्तियों को अगले पांच
वर्षों में नियमित किया जाएगा और सभी लाभार्थी स्थायी कर्मचारी बन जाएंगे। वर्तमान
में 12 सरकारी विभागों के ग्रुप सी और ग्रुप डी
में नई भर्तियां की जा रही हैं।
उन्होंने कहा, हम चौकीदार
(गार्ड), माली, अस्पतालों में
वार्ड अटेंडेंट, अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं, ग्राम पुलिस गार्ड और सहायक ग्राम
पुस्तकालयाध्यक्ष सहित 26 विभिन्न पदों के लिए नियुक्तियां दे रहे
हैं। उन्होंने कहा कि नई भर्तियों को परिलब्धि भुगतान के लिए चालू वित्त वर्ष में 89 दिनों का बजट आवंटित किया गया है और अगले वित्त
वर्ष में नए प्रावधान किए जाएंगे।


