Posted by : achhiduniya 19 January 2019


सर्दियों मे अक्सर लोग ठंडी को दूर करने के लिए रुम हीटर का इस्तेमाल करते है। आप जब एक बार रूम में हीटर या ब्लोअर चलाकर बैठ जाते हैं तो आपके शरीर का तापमान उस हिसाब से खुद को अडजस्ट कर लेता है,लेकिन फिर जब आप उस कमरे से बाहर जाते हैं तो फिर से शरीर के तापमान में अचानक से बदलाव होता है। शरीर के तापमान में इस तरह से उतार-चढ़ाव होने पर बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। जिस तरह गर्मी का मौसम शुरू होते ही हम बिना एसी के नहीं रह पाते ठीक उसी तरह सर्दी का मौसम शुरू होते ही ज्यादातर घरों में इलेक्ट्रिक हीटर्स निकल आते हैं। 
आपने भी बहुत से लोगों को देखा होगा और कई बार आप खुद भी नहाकर बाथरूम से बाहर आते ही हीटर के सामने खुद को गर्म करने में लग जाते हैं। बहुत से लोग तो रातभर हीटर जलाकर ही सोते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो सर्दियों में हद से ज्यादा इंडोर हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। सर्दियों में इलेक्ट्रिक हीटर यूज करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जैसे ही आप रूम में इलेक्ट्रीक हीटर ऑन करते हैं हीटर से निकलने वाली गर्म हवा कमरे में मौजूद नमी को पूरी तरह से सोख लेती है जिससे हवा के साथ-साथ आपकी स्किन भी ड्राई हो जाती है। खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए ड्राई हवा बेहद नुकसानदेह होती है क्योंकि बच्चों की स्किन सेंसेटिव होती है और हीटर की हवा से उनकी स्किन को नुकसान पहुंचता है। इलेक्ट्रीक हीटर्स रूम में मौजूद हवा की नमी को सोखकर हवा को ड्राई बना देते हैं। ऐसे में वैसे लोग जो पहले से ही सांस संबंधी किसी तरह की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें सफोकेशन यानी दम घुटने की दिक्कत महसूस होने लगती है। 
इस परेशानी से बचने के लिए आपको हीटर इस्तेमाल करते वक्त रूम में एक बाल्टी भरकर पानी रखना चाहिए। साथ ही हीटर यूज करते वक्त सभी खिड़की-दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं कर देने चाहिए बल्कि थोड़ा बहुत वेन्टिलेशन जरूर रखना चाहिए। अगर रूम में इलेक्ट्रिक हीटर लगाकर आप सावधान न रहें और बहुत लंबे समय तक आप हीटर के सामने ही बैठे रहें तो इससे चोट लगने या फिर जलने का भी खतरा बना रहता है, खासतौर पर नवजात शिशु और बुजुर्गों के मामले में। हमेशा याद रखें कि जब भी आप हीटर इस्तेमाल कर लें तो उसे स्विच ऑफ करना न भूलें। साथ ही हीटर का इस्तेमाल हो रहा हो या न हो रहा हो, भूल से भी उसके ऊपर कोई चीज न रखें। हीटर के बेहद नजदीक सटकर न बैठें। रूम में नमी का स्तर बनाए रखने के लिए हीटर वाले कमरे में बाल्टी में पानी भरकर रखना न भूलें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -