Posted by : achhiduniya 19 January 2019

2019 लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी पार्टियों को मोदी सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी एक मंच पर बुलाया। इस मंच पर बीजेपी पार्टी के नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही सरकार से सवाल दागे और पीएम मोदी से पूछा कि आप जब तक सवालों से भागते रहेंगे तब तक हम सबको मानना पड़ेगा कि वाकई 'चौकीदार चोर' है। नोटबंदी वाले फैसले को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अपने ही पैसे निकालने के लिए लोगों को शर्मींदगी का सामना करना पड़ा। व्यापार बर्बाद हो गया। घर की महिलाएं, माताएं-बहनें जो घर के लोगों के लिए अच्छी नीयत से पैसे दबा कर रखी थी, वे सब अचानक हवा-हवाई हो गए। आखिर नोटबंदी का अधिकार किसने दिया।

अभी नोटबंदी से उबर ही नहीं पाए थे कि जीएसटी का फरमान जारी कर दिया। कांग्रेस के अध्यक्ष जो काबिल हैं, जिन्हें एक साल में तीन राज्यों में कांग्रेस को जीत दिलाई, उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स नाम दिया। अभी तक जीएसटी में 368 संशोधन किया गया। खुद जब मोदी जी मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने घोर विरोध किया था। जीएसटी को लेकर ऐसी घोषणा की कि जैसे दूसरी आजादी मिली हो। शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता की रैली में कहा कि देश बदलाव चाहता है। मुझसे लोग कहते हैं कि मैं बीजेपी के खिलाफ बोलता हूं, लेकिन अगर सच कहना बगावत है तो समझो मैं भी बागी हूं। हो सकता है कि इस रैली के बाद मैं भाजपा में नहीं रहूं। बीजेपी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस क्षण तक मैं अभी भाजपा में हूं। 
अभी यशवंत सिन्हा कह रहे थे कि इस रैली के बाद मैं पार्टी से जरूर निकाल दिया जाऊंगा। अगर मैं बीजेपी में हूं भी तो मैं पहले भारत की जनता का हूं।  मेरी जवाबदेही और जिम्मेदारी भारत के जनता के प्रति है। मैं जो भी करता हूं और कहता हूं वह देशहित और जनहित में है। उन्होंने कहा कि देशहित से बड़ा कुछ नहीं होता। मैं पार्टी को आईना दिखाता हूं। बताता हूं कि यह लोकतंत्र है, ज्यादा ज्यादतियां मत करो। उन्होंने कहा कि इससे पूजारी तबाह होने लगे। गुरुद्वारे में लंगर पर जीएसटी लग गए। यानी एक तरफ नोटबंदी, जीएसटी यानी इसे कहते हैं नीम पर करेला।  आज तक किसान जिस तरह तड़प रहे हैं, उस पर सभी लोग बोल चुके हैं। सबसे बड़ी और बुरी बात है कि राफेल। मैं यह भी नहीं कह रहा हूं कि आप दोषी हैं, मगर यह भी नहीं कहूंगा कि आप दोषी नहीं हैं। 
आप अगर कुछ नहीं बोलेंगे और छुपाएंगे तो देश की जनता कहेगी कि वाकई देश का 'चौकीदार चोर' है। उन्होंने कहा कि बिहार में इसे थथरई करना कहते हैं। अगर आप मोदी जी जब तक इस पर राफेल पर थेथरई करेंगे, तब तक आप सुनते रहेंगे चौकीदार चोर है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के वक्त और मोदी जी के वक्त में क्या अंतर पाते हैं। मैं कहता हूं कि अटल जी के जमाने में लोकशाही थी, इस जमाने में तानाशाही है। यह नहीं चलेगा। यह ज्याददती है देश के लोगों के साथ।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -