Posted by : achhiduniya 12 January 2019

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, कांग्रेस नहीं चाहती कि अयोध्या मामले का हल निकले। उन्होंने कहा कि अयोध्या विषय में कांग्रेस अपने वकीलों के माध्यम से न्याय प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नहीं चाहती की अयोध्या विषय का हल निकले। कांग्रेस का ये रवैया किसी को भूलना नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मुख्य न्यायाधीश पर महाभियोग की तैयारी भी कर रही थी। वह अपने वकीलों के जरिये रोड़ा अटका रही है।   उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के इस रवैये को किसी को नहीं भूलना चाहिए और किसी को भूलने देना भी नहीं चाहिए। इसे बार बार याद कराया जाना चाहिए। पीएम ने आगे कहा कि इनकी कांग्रेस की पोल खुल रही है,तो ये गाली-गलौच पर उतर आए हैं। अब ये साजिशों पर उतर आए हैं। अब ये सब चाहे जितना गाली दें, झूठ बोलें लेकिन चौकीदार रुकने वाला नहीं है। अभी तो यह शुरुआत हुई है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। हम सब इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि एक भी दाग हम पर नहीं है। हमसे पहले की सरकारों ने देश को बहुत अंधेरे में धकेल दिया था। 2004-2014 तक पूरे 10 साल देश ने भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोपों में गंवा दिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का प्रस्ताव लाए कांग्रेस ने विरोध किया। हम तीन तलाक खत्म करने के लिए कानून लाएकांग्रेस ने विरोध किया। हम नागरिकता संशोधन विधेयक लाए कांग्रेस फिर विरोध कर रही है और कांग्रेस नहीं चाहती कि अयोध्या मामले का हल निकले। राफेल विवाद का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि संसद में चर्चा के समय हमारे एक साथी ने सरल भाषा में उदाहरण दिया था कि अगर हम टाट की खाली बोरी खरीदेंगे तो उसकी कीमत कम होगी लेकिन अगर उसी बोरी में चावल भर दें तो एक दाम होगा, अगर हम उसमें गेहूं भर दें तो कीमत अलग होगी। 
यह बात तो कम पढ़ा लिखा व्यक्ति भी आसानी से समझ लेगा लेकिन अगर कोई समझना ही नहीं चाहता तो उसे समझाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुरानी कहावत है कि सोते हुए को उठाया जा सकता है लेकिन जो जागते हुए सोने का बहाना बना रहा है, उसे जगाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, उनकी एक भी एजेंसी ऐसी नहीं थी जिसने मुझे सताया न हो। इतना ही नहीं, 2007 में कांग्रेस के एक बड़े नेता जो मंत्री थे। गुजरात आए तो चुनाव सभा में दावा कर दिया था कि मोदी कुछ महीने के अंदर जेल चला जाएगा। विधानसभा में कांग्रेस के नेता भाषण देते थे कि मोदी जेल जाने की तैयारी करें, अब मुख्यमंत्री हैं तो जेल की सफाई ठीक रखो क्योंकि आपको जिंदगी जेल में ही गुजारनी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -