- Back to Home »
- Discussion »
- राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेस्ट लिस्ट से OUT राहुल गांधी IN…
राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेस्ट लिस्ट से OUT राहुल गांधी IN…
Posted by : achhiduniya
14 January 2019
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सुप्रीमो राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी डॉ. संजय बोरुडे की बेटी मिताली के साथ तय हुई है। शादी 27 जनवरी को लोअर परेल स्थित एक होटल में विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। राज ठाकरे ने अपने बेटे की शादी का न्योता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को तो दिया है पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी गेस्ट लिस्ट से बाहर हैं। मोदी मंत्रिमंडल के कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को ठाकरे ने शादी का कार्ड भेजा है। दिल्ली में राजनेताओं को बेटे की शादी का कार्ड देने राज ठाकरे स्वयं नहीं गए।
उन्होंने अपने दो सहयोगियों हर्षल देशपांडे और मनोज हाटे के माध्यम से
निमंत्रण भेजा है। ठाकरे की गेस्ट लिस्ट में राहुल गांधी के अलावा पूर्व कांग्रेस
अध्यक्षा सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, प्रकाश जावेडकर, मेनका गांधी
और धर्मेंद्र प्रधान का नाम शामिल हैं। राज ठाकरे एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार को
व्यक्तिगत रूप से शादी का कार्ड देने गए थे। इस दौरान दोनों के बीच करीब दो घंटे
तक बातचीत हुई।
जिससे
राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ठाकरे अपने चचेरे भाई और
शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भी व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र देने गए
थे। बीते कुछ दिनो से राज ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष
अमित शाह की जमकर आलोचना करते आए हैं। ऐसे में उनके इस फैसले के कई सियासी मायने
निकाले जा रहे हैं।


