- Back to Home »
- National News »
- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सम्मान में PM मोदी ने किया स्मारक सिक्का जारी...
Posted by : achhiduniya
13 January 2019
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की 352वीं जयंती के
मौके पर उनके सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी किया. इस दौरान पीएम मोदी ने गुरु
गोबिंद सिंह जी को एक अच्छे योद्धा के साथ ही एक कवि भी बताया। पीएम मोदी के आवास
पर हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा गुरु गोबिंद सिंह जी को मैं
श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने देशवासियों को लोहड़ी पर्व की भी बधाई दी। पीएम
मोदी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा ग्रंथ के जरिये पूरे देश को जोड़ा।
यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके सम्मान में सिक्का जारी करने का अवसर मिला।
गुरु गोबिंद सिंह जी का काव्य भारतीय संस्कृति के ताने-बाने और हमारे जीवन की सरल
अभिव्यक्ति है। जैसे उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था वैसे ही उनका काव्य भी अनेक और
विविध विषयों को अपने अंदर समाहित किए हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार
के अथक प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर बनाने जा रहा है, अब गुरु नानक के मार्ग पर चलने वाला हर भारतीय
दूरबीन के बजाए अपनी आंखों से गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर पाएगा।

