- Back to Home »
- State News »
- SP-BSP गठबंधन मे होगा RLD के लिए सीटों का फ़ॉर्मूला तैयार...
Posted by : achhiduniya
16 January 2019
उत्तर प्रदेश के दो पूर्व मुख्य मंत्री मायावती [BSP ] और अखिलेश यादव [SP] की 12 जनवरी को हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सपा-बसपा के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया था। इसमें राष्ट्रीय लोक दल [RLD] या अन्य दलों के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया था। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा था कि रालोद की सीटों के बारे में अलग से बता दिया जाएगा। सपा-बसपा ने दो सीट अन्य दलों के छोड़ी हैं। लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा गठबंधन में शामिल होने के राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को लखनऊ सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात दोनों ही नेताओं के बीच घंटों चली वार्ता के दौरान सीटों के बंटवारे का मुद्दा अहम था।
बैठक के बाद जयंत चौधरी ने मुलाकात को सफल
बताते हुए कहा कि सीटों के बारे में जल्द ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश
यादव से अच्छी वर्ता हुई है। गठबंधन में सम्मानजनक सीटें मिलेंगी. आगे के फैसले का
इन्तजार कीजिए। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलकर ही
गठबंधन में रालोद के लिए सीटों का फ़ॉर्मूला तय करेंगे। गठबंधन के तहत सपा और बसपा
38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। अन्य सहयोगियों के लिए गठबंधन में महज दो सीटें ही
छोड़ी गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ये दो सीटें रालोद के लिए है, जबकि उसकी मांग 5 सीटों की है। अखिलेश यादव से
मुलाकात कर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पांच सीटों पर दावेदारी जताई थी।

