- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- Windows 7 के मेनस्ट्रीम सपोर्ट के बाद एक्सटेंडेड सपोर्ट भी बंद कर देगी माइक्रोसॉफ्ट... खतरे में कंप्यूटर्स और एटीएम सिक्यूरिटी
Windows 7 के मेनस्ट्रीम सपोर्ट के बाद एक्सटेंडेड सपोर्ट भी बंद कर देगी माइक्रोसॉफ्ट... खतरे में कंप्यूटर्स और एटीएम सिक्यूरिटी
Posted by : achhiduniya
17 January 2019
माइक्रोसॉफ्ट ने एक पोस्ट में इस बारे में जानकारी देते हुए
लिखा कि एक्सटेंडेड सपोर्ट के खत्म होने के बाद कंप्यूटर काम करना बंद नहीं करेंगे, लेकिन यूजर्स को इसमें सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने
बंद हो जाएंगे। इसके अलावा 20 जनवरी, 2020 के बाद
भी Windows 7 इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन का मौजूद रहेगा।
कंपनी ने साथ ही यूजर्स को सलाह दी है कि सिक्योरिटी रिस्क और वायरेस से बचने के
लिए आप खुद को Windows 10 में अपग्रेड कर लें। माइक्रोसॉफ्ट ने
अपने कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 7 का
मेनस्ट्रीम सपोर्ट बंद करने के बाद अब इसका एक्सटेंडेट सपोर्ट (अपडेट्स) भी बंद
करने जा रही है।
कंपनी ने इसमें नए फीचर्स को जोड़ना पहले ही बंद कर दिया था। देश
में ज्यादातर कंप्यूटर्स और एटीम मशीनों में विंडोज 7 का इस्तेमाल किया जाता है
ऐसे में अगर इसके अपडेट्स मिलने बंद हो जाएंगे तो इससे सिक्योरिटी इश्यू हो सकते
हैं। इसके अलावा कंप्यूटर्स और एटीएम में सिक्यूरिटी को लेकर भी खतरा हो सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में Windows 10 को लॉन्च किया था, लेकिन Windows 7 के लिए
सपोर्ट उपलब्ध होने के कारण Windows 10 को लोगों
ने नहीं अपनाया। कंपनी ने अब Windows 10 में कई
प्राइवेसी अपडेट्स किए हैं, तो ऐसा हो सकता है कि यूजर्स इसे जल्द अपना
लें। फिलहाल विंडोज-10 की उपलब्धता 70 करोड़ से अधिक डिवाइसों पर एक्टिव है और हाल
ही में वेब एनालिटिक्स फर्म स्टेटकाउंटर और नेटमैमार्केट्स ने इसे सबसे प्रसिद्ध
ऑपरेटिंग सिस्टम घोषित किया है।


