Posted by : achhiduniya 01 February 2019


 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, मैं आपसे नहीं कह सकता कि यह गारंटी शुदा है क्योंकि हम लोग अफगानिस्तान में 19 साल पूरे करने जा रहे हैं और पहली बार वे एक समझौते की बात कर रहे हैं तथा यदि ऐसा होता है तो हम अपने लोगों को घर वापस ला सकेंगे। उन्होंने कहा, देखते हैं क्या होता है लेकिन वे लोग पहली बार बहुत गंभीर वार्ता कर रहे हैं। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में सुलह के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जालमे खलीलजाद के तालिबान के साथ अपनी वार्ता का बचाव करने और किसी निर्णय पर पहुंचने के खिलाफ आगाह करने के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप की यह उम्मीद भरी टिप्पणी आई है।
खलीलजाद ने कहा कि तालिबान अधिकारियों के साथ उनकी हफ्ते भर चली बैठक में अहम प्रगति हुई है। वहीं, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने युद्धग्रस्त देश से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर चिंता जताई है। इस हफ्ते की शुरूआत में खलीलजाद ने घोषणा की थी कि वह कतर में छह दिनों की वार्ता के बाद शांति समझौता के एक मसौदा पर पहुंचे हैं। मसौदे के मुताबिक आतंकवादी संगठनों को सुरक्षित पनाहगाह देने से तालिबान इनकार करेगा। तालिबान काबुल के साथ वार्ता में अवश्य ही शामिल होगा और साथ ही वह संघर्ष विराम के लिए राजी होगा। 
इस बीच, मीडिया में आई एक खबर में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन के तालिबान के साथ एक व्यापक संघर्ष विराम समझौता और शांति के लिए एक राजनीतिक रोडमैप के बगैर अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश देने की संभावना नहीं है। वाशिंगटन पोस्ट ने ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साक्षात्कार के आधार पर कहा है,एक व्यापक संघर्ष विराम होने और शांति के लिए एक राजनीतिक रोडमैप पर बात होने तक सैनिकों की वापसी नहीं होगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -