- Back to Home »
- Property / Investment »
- समिति की सिफारिशों के बाद घर खरीदने वालों के लिए जीएसटी को घटाया जा सकता है....पीयूष गोयल
Posted by : achhiduniya
01 February 2019
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को अंतरिम
बजट 2019-20 पेश करते हुए कहा कि दैनिक
उपयोग की अधिकतर वस्तुएं 0 से 5 प्रतिशत टैक्स स्लैब में हैं। घर घरीदने वालों
को GST के तहत राहत देने के लिए
मंत्रियों की समिति का गठन किया गया है, जो घर खरीदारों को
ब्याज भुगतान पर राहत देने के उपायों पर विचार कर रही है। गोयल ने कहा कि समिति
की सिफारिशों के बाद घर खरीदने वालों के लिए जीएसटी को घटाया जा सकता है।
गोयल ने
कहा कि 5 करोड़ से कम टर्न ओवर वाले कारोबारियों को मासिक की जगह तिमाही रिटर्न
भरने की अनुमति देने पर सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत GST
करदाता 5 करोड़ से कम टर्नओवर वाले हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान
औसत मासिक जीएसटी संग्रह 97,100 करोड़ रुपए रहा, जबकि
2017-18 में यह 89,700 करोड़ रुपए था।
गोयल ने बताया कि सरकार के कालाधन रोधी
उपायों और कदमों से 1,30,000 करोड़
रुपए का काला धन पकड़ा गया है। नोटबंदी के बाद एक करोड़ से अधिक लोगों ने पहली बार
रिटर्न भरा है। नोटबंदी से कर आधार बढ़ा है।


