- Back to Home »
- State News »
- उत्तर प्रदेश योगी सरकार देगी शहीदो के परिवार को 25-25 लाख और सदस्य को नौकरी....
Posted by : achhiduniya
15 February 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने प्रत्येक शहीद के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की
अनुग्रह राशि और परिवार के एक व्यक्ति को राज्य सरकार की ओर से नौकरी देने की
घोषणा की है। साथ ही पैतृक गांव के संपर्क मार्ग का नामकरण भी संबंधित जवानों के
नाम पर किया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए
सीआरपीएफ के वीर जवानों की शहादत पर उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना
व्यक्त की है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुये आतंकवादी हमले में शहीद हुये
सीआरपीएफ के जवानों में से सर्वाधिक 12 उत्तर प्रदेश के हैं।
गृह विभाग की ओर से
जारी एक बयान के मुताबिक चंदौली के अवधेश कुमार यादव, महाराजगंज के पंकज कुमार त्रिपाठी, शामली के अमित कुमार, शामली के ही प्रदीप कुमार, देवरिया के विजय कुमार मौर्य, मैनपुरी के राम वकील, इलाहाबाद के महेश कुमार, वाराणसी के रमेश यादव, आगरा के कौशल कुमार रावत, कन्नौज के प्रदीप सिंह, कानपुर देहात के श्याम बाबू तथा उन्नाव के अजित
कुमार आजाद शामिल हैं. सूचना विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार शहीद जवानों का
अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा जिसमें प्रदेश के मंत्री, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद
रहेंगे। सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में करीब 350 किलो IED (Improvised Explosive Device) का इस्तेमाल
हुआ। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की
जिम्मेदारी ली। रक्षा अधिकारी ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। पीएम
नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं ने हमले की निंदा की है।
घायलों का श्रीनगर स्थित सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

