- Back to Home »
- Tours / Travels »
- सीएम केजरीवाल ने परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी को चिट्ठी लिखकर देश भर में पत्रकारों को टोल टैक्स मे छूट दिए जाने की मांग की....
सीएम केजरीवाल ने परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी को चिट्ठी लिखकर देश भर में पत्रकारों को टोल टैक्स मे छूट दिए जाने की मांग की....
Posted by : achhiduniya
05 February 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है। अरविंद
केजरीवाल ने सोमवार, 4 फरवरी को लिखे गए पत्र में
नितिन गडकरी से अनुरोध किया है कि पूरे देश में पत्रकारों पर टोल टैक्स नहीं लगना
चाहिए। केजरीवाल ने देश भर में टोल पर पत्रकारों को छूट देने की मांग की है। पत्र
में उन्होंने लिखा है,हरियाणा के कुछ पत्रकारों ने मुझसे
मिलकर अनुरोध किया कि हरियाणा के सभी टोल पर उन लोगों को छूट मिलनी चाहिए।
मेरा
मानना है कि पत्रकारों की ये मांग पूरी तरह से जायज है। मैं चाहता हूं कि देश भर
में पत्रकारों को यह छूट दी जाए। केजरीवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग
मंत्री नितिन गडकरी से कहा- पत्रकारों की मांग जायज,पूरे देश
में टोल टैक्स नहीं लगना चाहिए।

