- Back to Home »
- Politics »
- किसी से गठबंधन किए बिना अकेले दम पर लड़ेंगी महाराष्ट्र स्वाभिमानी पक्ष के नेता तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे की पार्टी....
किसी से गठबंधन किए बिना अकेले दम पर लड़ेंगी महाराष्ट्र स्वाभिमानी पक्ष के नेता तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे की पार्टी....
Posted by : achhiduniya
16 February 2019
मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व
मुख्यमंत्री नारायण राणे ने यह भी घोषणा की कि उनका बेटा नीलेश राणे रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
संसदीय सीट से प्रत्याशी होगा। उन्होंने कहा,हम कांग्रेस-राकांपा या शिवसेना-बीजेपी के साथ नहीं
जा रहे हैं। हम (लोकसभा चुनाव 2019) स्वतंत्र रूप से पूरी ईमानदारी के साथ लड़ रहे
हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट होने की कोशिशों में जुटा है, तो दूसरी ओर बीजेपी भी अपने
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बरकरार रखने
के प्रयास जारी रखे हुए है।
ऐसे में, महाराष्ट्र
में सत्तारूढ़ बीजेपी की सहयोगी पार्टी महाराष्ट्र स्वाभिमानी
पक्ष (MSP) के नेता तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री
नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी MSP आगामी लोकसभा
चुनाव 2019 अपने दम पर बिल्कुल अकेले लड़ेगी। महाराष्ट्र
के तटीय कोंकण क्षेत्र में खासा प्रभाव रखने वाले MSP के मुखिया
नारायण राणे ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में न कांग्रेस और राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी (राकांपा ) के गठबंधन से जुड़ेगी, न ही वह बीजेपीऔर शिवसेना के
साथ गठबंधन करेगी। नारायण राणे ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव न लड़कर कुछ ही संसदीय
सीटों पर किस्मत आज़माएगी।