Posted by : achhiduniya 07 February 2019


कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी के साथ-साथ आरएसएस संघ प्रमुख मोहन भागवत पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि आप नरेंद्र मोदी का चेहरा ध्यान से देखेंगे तो दिखेगा कि उनके चेहरे पर घबराहट है। नरेंद्र मोदी जी को पता लग गया है कि देश को बांटकर, नफरत फैलाकर हिन्दुस्तान पर राज नहीं कि जा सकता। हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री को देश को जोड़ने का काम कर करना चाहिए, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें हटा देना चाहिए। पांच साल पहले कहा जाता था कि नरेंद्र मोदी जी की 56 इंच की छाती है, 15 साल राज करेंगे।
आज कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा की धज्जियां उड़ा दी हैं। चाहे किसान की बात हो, मजदूर की बात हो, गरीब की बात हो, करप्शन की बात हो, जहां भी आप देखेंगे मोदी जी की सच्चाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश को बताई है। 2019 में नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस को कांग्रेस हराने जा रही है। अल्पसंख्यकों की बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह देश किसी एक जाति, धर्म, प्रदेश और भाषा का नहीं है। यह देश हिन्दुस्तान के हर एक व्यक्ति का है।  हमारे अल्पसंख्यकों ने हर कदम पर देश को बनाने का काम किया है। यह देश हम सबका है। देश में दो विचारधारा हैं। एक कहती है कि यह देश सोने की चिड़िया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि यह देश सोने की चिड़िया है। मतलब यह देश एक प्रोडेक्ट है। सोने की चिड़िया से सोना मिलता है और उसका फायदा चुने हुए लोगों को ही मिलना चाहिए। 
दूसरी विचारधारा कहती है कि यह देश एक नदी है जो अपने अंदर सभी को समाए हुए चलती है। हर एक व्यक्ति को इस नदी में जगह मिलनी चाहिए। कोई कुछ भी बोले हर किसी को   इस देश में जगह मिलनी चाहिए। आरएसएस के बारे में राहुल गांधी ने कहा, आरएसएस का लक्ष्य है कि भारत का संविधान दूर करके इस देश को नागपुर से चलाया जाए। न्यायिक क्षेत्र में आरएसएस के आदमी, चुनाव आयोग में आरएसएस के लोग, सीबीआई चीफ आरएसएस का आदमी है। उनका लक्ष्य हिन्दुस्तान के हर संस्थान को खत्म करना है। वे चाहते हैं कि देश के नागपुर से चलाया जाए। वे चाहते हैं कि आरएसएस के प्रमुख पूरे देश को चलाएं।  बीजेपी मोदी को आगे रखना चाहती है और उसका रिमोट कंट्रोल मोहन भागवत  के हाथ में चाहती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -