- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- डिजिटर इंडिया [सोशल मीडिया] से जुड़ी बीएसपी सुप्रीमो मायावती....
Posted by : achhiduniya
06 February 2019
2014 लोकसभा चुनाव मे नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति को सोशल
मीडिया की ताकत से रूबरू कराया। ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सअप और यू ट्यूब को नरेंद्र मोदी ने 2014
के लोकसभा चुनाव के पहले जिस पैनेपन से इस्तेमाल किया, उसे तो उस समय तक आम आदमी पार्टी के अलावा कोई
दूसरा दल समझ ही नहीं सका। बाकी दलों को डिजिटल मीडिया का महात्म्य समझने में लंबा
समय लग गया। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले साल जाकर अपना
ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट बनाया। वहीं यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का भी अब तक ट्विटर एकांउट नहीं है। हो सकता है कि
समय के साथ प्रियंका भी इस प्लेटफॉर्म पर आ जाएं,लेकिन सवाल है
कि ये सब क्यों आ रहे हैं।
क्या मोदी की तरह मायावती ने भी मान लिया है कि सोशल मीडिया के बिना राजनीति करना कठिन है। अगर उन्होंने मान भी लिया हो तो क्या मोदी के मध्यम वर्गीय वोटर की तरह ही मायावती का आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का वोटर भी सोशल मीडिया पर वैसे ही रेस्पॉन्ड कर पाएगा। आखिरकार बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टि्वटर पर सक्रिय हो गई हैं। मायावती का टि्वटर हैंडल पिछले साल अक्टूबर महीने में बनाया गया था, लेकिन पहला ट्वीट 22 जनवरी 2019 को किया गया। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, हेलो, भाई और बहनों। मैं आदर सम्मान के साथ टि्वटर परिवार से खुद का परिचय करा रही हूं। यह मेरी शुरुआत है। भविष्य की बातचीत, टिप्पणी @sushrimayawati आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर होंगी। शुक्रिया।
मायावती का टि्वटर हैंडल बुधवार सुबह तक वेरिफाइड नहीं था, लेकिन तेजस्वी यादव ने जैसे ही उन्हें ट्वीट करते हुए बधाई दी तो उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती गई। फिर बुधवार 10 बजे के करीब वह वेरिफाइड हो गया। वहीं बसपा कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मायावती ने पहली बार ट्विटर के माध्यम से लोगों और मीडिया से संवाद करने का फैसला किया है। उनका ट्विटर अकाउंट है..@ShushriMayawati. बयान में कहा गया है कि मीडिया इस हैंडल से ट्वीट की जाने वाली सूचनाओं का इस्तेमाल अपनी खबरों के लिए कर सकती है।