- Back to Home »
- Religion / Social »
- कंगाली की कगार पर पहुंचे पाकिस्तान ने की धार्मिक हज यात्रा की सब्सिडी समाप्त...
Posted by : achhiduniya
06 February 2019
‘द न्यूज’ ने पाकिस्तान
के धार्मिक एवं आपसी सौहार्द मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी के हवाले से कहा, पूर्ववर्ती (पीएमएल-एन) सरकार हर हज यात्री को
42-42 हजार रुपये की सब्सिडी देती थी जिससे राजकोष पर 450 करोड़ रुपये का अतिरिक्त
बोझ पड़ता था। देश की मौजूदा आर्थिक हालात को ध्यान में रखते हुए संघीय कैबिनेट ने
इस सब्सिडी को खत्म करने का फैसला किया है। मंत्री ने कहा कि इस साल 184,000 पाकिस्तानी नागरिक हज यात्रा करेंगे, इनमें से 107,000 लोग
सरकारी कोटे से जबकि शेष निजी कोटे से हज यात्रा पर जाएंगे।
हज सब्सिडी खत्म करने
के पाकिस्तान सरकार के फैसले से 450 करोड़ रुपये की बचत होगी। पाकिस्तान के
धार्मिक एवं आपसी सौहार्द मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी ने यह जानकारी दी। हज
सब्सिडी खत्म करने का फैसला इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
की अध्यक्षता वाली संघीय मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया, जिससे इस बात पर बहस छिड़ गयी है कि क्या इस्लाम
सब्सिडी युक्त हज की इजाजत देता है।

