Posted by : achhiduniya 04 February 2019


कोलकाता के शारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई के कोलकाता पुलिस कमिश्‍नर राजीव कुमार से पूछताछ करने के मामले को लेकर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। हंगामे के चलते राज्‍यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्‍थगित कर दी गई है। वहीं लोकसभा में भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ।  शून्‍यकाल में टीएमसी ने सदन में यह मुद्दा उठाया। लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले ऐसी घटना कभी नहीं हुई। सीबीआई अधिकारियों को रोका गया। जनता की कमाई को सारदा समूह ने हड़प लिया।  सीबीआई अफसरों को बलपूर्वक थाने ले जाया गया। उन्‍होंने कहा कि मैंने राज्‍यपाल से रिपोर्ट मांगी है। 
पश्चिम बंगाल सरकार जांच में मदद करे। उन्होंने कहा कि राज्‍यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने ने प्रमुख सचिव और डीजीपी को समन जारी किया है। राज्‍यपाल ने उनसे बिगड़े हालात को जल्‍द से जल्‍द ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से सारदा चिटफंड घोटाले में दिए गए जांच के आदेश के बाद कार्रवाई का कदम उठाया गया। पुलिस कमिश्‍नर को कई बार समन भेजा गया,लेकिन वह पेश नहीं हुए।सीबीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को कई विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ एनडीए की प्रमुख सहयोगी शिवसेना का भी समर्थन मिल रहा है। एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य की सीएम का धरने पर बैठना गंभीर मामला है।  
उन्होंने कहा कि क्या यह सीबीआई बनाम ममता बनर्जी है या फिर ममता बनर्जी बनाम बीजेपी, ये तो हमें जल्द ही पता चल जाएगा। अगर सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है तो यह राष्ट्र की गरिमा और केंद्रीय एजेंसी की प्रतिष्ठा का मामला है। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ पश्चिम बंगाल में नहीं हो रही है, बल्कि देश के कई राज्यों से ऐसी खबरें आ रही है। चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी और केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। केवल मैं ही नहीं, समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक दल ऐसा कह रहे हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -