Posted by : achhiduniya 04 February 2019


केंद्र और महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार निरोधक निगरानीकर्ताओं की नियुक्ति तथा किसानों के मुद्दों के निपटारे की मांग पर राज्य के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के चिकित्सक का कहना है कि अन्ना का रक्तचाप और रक्त में शुगर की मात्रा काफी बढ़ गई है। हजारे अन्ना के समर्थन में उतरे स्थानीय नागरिकों ने केन्द्र और राज्य सरकारों पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। अन्ना हजारे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक को कानूनी नोटीस भेजा है। 
निजी चैनल के कार्यक्रम में नवाब ने आरोप लगाया था कि अन्ना हजारे पैसे लेकर अपना अनशन वापस लेते हैं। अन्ना हजारे की ओर से उनके वकीलों ने नोटिस भेजकर नवाब मलिक से कहा है कि वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या फिर कानूनी लड़ाई के लिए तैयार रहें। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के समर्थकों ने दावा किया कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से एक पत्र मिला है, जिसमें गांधीवादी नेता के प्रति रुखा रवैया झलकता है। अन्ना हजारे महाराष्ट्र स्थित अपने गांव में इतने दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। अन्ना हजारे के प्रवक्ता श्याम असावा ने बताया कि पीएमओ से रुखी प्रतिक्रिया मिलने पर पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में उनके रालेगण सिद्धि गांव में विरोध प्रदर्शन में इजाफा हुआ।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी 81 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा पिछले महीने भेजे गये पत्र पर प्रधानमंत्री के उत्तर में रुखा रवैया झलकने के कारण ग्रामीण गुस्से में हैं। असावा ने बताया कि महिलाओं सहित कुछ प्रदर्शनकारी गांव में एक टावर के ऊपर चढ़ गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जबकि कुछ ग्रामीणों ने पारनेर-वाडेगवहान मार्ग पर यातायात बाधित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पीएमओ की ओर से कथित रूप से भेजे गये पत्र में कहा गया है, आपका पत्र मिला, धन्यवाद और शुभकामनाएं.असावा ने कुछ संवाददाताओं को यह पत्र दिखाया। एक जनवरी 2019 को पीएमओ को भेजे पत्र में हजारे ने केन्द्र और महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार विरोधी क्रमश: लोकपाल एवं लोकायुक्त की तत्काल नियुक्ति की मांग की थी।  उन्होंने किसानों के मुद्दों के समाधान की भी मांग थी।

# दूसरी खबर:- पद ग्रहण समारोह
नागपुर:- राष्ट्रवादी महिला आघाडी की ओर से गणेश पेठ, नागपुर शहर की महिला अध्यक्ष, अलकाताई कांबले ने श्रीमती खुशबू बेलेकर को नागपुर महासचिव पद पर नियुक्त किया है। इस अवसर पर राज्य सचिव श्री प्रवीण कुन्ते पाटिल, अल्पसंख्यक नागपुर शहर अध्यक्ष रिजवान अंसारी, सामाजिक न्याय नागपुर शहर अध्यक्ष महेंद्र भंगे उपस्थित थे।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -