Posted by : achhiduniya 05 February 2019


भारतीय कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में रुस्तम-ए-हिंद के नाम से मशहूर दारा सिंह का खास योगदान रहा है। अब दारा सिंह पर एक कॉमिक बुक रीलीज हुई है। दारा सिंह पर कॉमिक बुक भारत के स्टार पावर लिफ्टर गौरव शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह ने सोमवार को रिलीज की। इस किताब का नाम 'द एपिक जर्नी ऑफ द ग्रेट दारा सिंह' रखा गया है। यह किताब वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट में भारत के पहले पहलवान के रूप में खास मुकाम बनाने वाले दारा सिंह के जीवन के सफर और संघर्ष को बताएगी। कॉमिक बुक में दारा सिंह की मशहूर कुश्तियों के बारे में बताया गया है। गौरव ने इस मौके पर कहा,मुझे उम्मीद है कि सभी आयु वर्ग के लोग इसे पसंद करेंगे।
दारा सिंह एक महान शख्स थे। मैं उनसे एक बार मिला था और उन्होंने मुझे फिटनेस को लेकर सलाह दी थी। गौरव ने 17 साल की उम्र से पावरलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने बीते साल यूरोपियन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। उन्होंने 240 किलोग्राम भार उठा कर नया विश्व रिकार्ड बनाया था।  लेखक के अनुसार, किताब की कहानी बैटमैन, सुपरमैन, कैप्टेन अमेरिका और वंडर वुमन के इर्द-गिर्द घूमती है जो दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए अपनी अच्छी और असाधारण शक्तियों का उपयोग कर हमें प्रोत्साहित करते हैं।  लेखक ने कहा कि किताब में एक वास्तविक इंसान की कहानी है जो अपने समर्पण और कठिन परिश्रम से खुद को भारत के गौरव के रूप में उभारता है। उन्होंने कहा,यह बहादुरी और ईमानदारी से चुनौतियों पर विजय पाने, उन पर संदेह करने वालों को गलत साबित करने और जरूरतमंदों को मदद की पेशकश करने की कहानी है। 
यह दारा सिंह की कहानी है। दारा सिंह के उनके जीवन में लिए गए बहादुरी भरे और दमदार निर्णय इस कहानी को प्रेरक बनाते हैं। लांच कार्यक्रम यहां ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर में हुआ। कॉमिक्स की लॉन्चिंग से पहले बिंदू ने एक बयान में कहा था,पुस्तक मेरे पिता दारा सिंह को असल जीवन के सुपरहीरो के रूप में पेश करेगी जो एक विश्व कुश्ती चैंपियन और हर किसी के लिए प्रेरणा थे। उन्होंने कहा था,इस किताब का उद्देश्य दुनिया के सामने रुस्तम-ए-हिंद के छिपे हुए पहलुओं को पेश करना है, जिसमें लोगों को रेसलिंग रिंग के अंदर दारा सिंह की आक्रामक व बाहर की दुनिया में अनुशासन और विनम्र व्यवहार जैसी चीजें जानने का मौका मिलेगा।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -