Posted by : achhiduniya 04 February 2019


कोलकाता तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का कहना है कि सीबीआई का कदम संविधान और संघवाद की भावना पर हमला है। राज्य में लगातार नाटकीय घटनाक्रम जारी हैं,जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह द्वारा अपमान किए जाने के खिलाफ ममता मेट्रो सिनेमा के सामने धरने पर बैठीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा था कि वह सोमवार को बजट पेश होने के दौरान विधानसभा नहीं जाएंगी। उन्होंने राज्य में बन रही स्थिति को आपातकाल करार दिया था। जावड़ेकर ने संवाददाता सम्मेलन में ममता पर पलटवार करते हुए कहा कि बंगाल में नरेन्द्र मोदी का नहीं बल्कि ममता बनर्जी का आपातकाल है। वह खुद को सीबीआई से बचाने के लिए धरने पर बैठी हैं।  
 उन्होंने कहा कि हम तृणमूल कांग्रेस को चेताना चाहते हैं कि हम बंगाल में आपातकाल के खिलाफ लड़ेंगे। इंदिरा गांधी ने भी देश में आपातकाल लगाया था। हम उनसे लड़े और उन्हें हराया। हम तृणमूल कांग्रेस को भी हराएंगे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है और रैलियां निकालने से रोका जा रहा है। जावडे़कर ने कहा कि अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी के हेलीकॉप्टरों को उतरने नहीं दिया जा रहा है। क्या यह लोकतंत्र है? क्या यह आपातकाल नहीं है? वह मोदी सरकार पर आरोप लगा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में संवैधानिक व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है। हालांकि उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोई मांग नहीं की। जावड़ेकर ने कहा कि हम कहेंगे कि राज्य में कानून व्यवस्था और संवैधानिक व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है। 
यह पूछने पर कि क्या भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करेगी, उन्होंने कहा कि हम इस पर अभी कुछ नहीं कह सकते। वरिष्ठ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस प्रमुख के कब्जे से मौजूद चिटफंड साक्ष्यों को सीबीआई के हाथों में जाने से रोकने के लिए सीबीआई अधिकारियों को उनकी ड्यूटी करने से रोका गया है। उन्होंने आश्चर्य जताया कि आईपीएस अधिकारी सादे कपड़ों में मुख्यमंत्री के साथ राजनीतिक धरने पर कैसे बैठ सकते हैं। पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र, राज्य सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कार पुरकायस्थ और कुमार रविवार रात को धरना स्थल पर कुछ समय के लिए ममता के साथ थे। जावड़ेकर ने तृणमूल कांग्रेस के इस दावे को खारिज कर दिया कि भाजपा अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार चिटफंड मामलों की जांच कर रही थी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -