- Back to Home »
- Discussion »
- राहुल गांधी अपराधी नंबर वन और वाड्रा अपराधी नंबर टू,भ्रष्टाचार कांग्रेस का एजेंडा है....बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा
राहुल गांधी अपराधी नंबर वन और वाड्रा अपराधी नंबर टू,भ्रष्टाचार कांग्रेस का एजेंडा है....बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा
Posted by : achhiduniya
06 February 2019
आज लंदन के एक प्रॉपर्टी के मामले में रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन
निदेशालय के सामने पेश हुए। ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रही है। बीजेपी के प्रवक्ता
संबित पात्रा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके
पति रॉबर्ट वाड्रा आरोपो की झड़ी लगाते हुए कहा कि आज
कांग्रेस कार्यालय के बाहर दो अपराधियों के पोस्टर लगे हैं। संबित पात्रा ने कहा कि वाड्रा की लंदन में करोड़ों
रुपये की कई संपत्तियां हैं। कांग्रेस दफ्तर के बाहर दो अपराधियों के पोस्टर लगे
हैं। राहुल गांधी अपराधी नंबर वन और वाड्रा अपराधी नंबर टू हैं। भ्रष्टाचार
कांग्रेस का एजेंडा है। संबित पात्रा ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने 2009 के पंट्रोलियम डील और डिफेंस डील के जरिए दलाली
की है। यूपीए 1 की सरकार में यह घोटाला किया गया था।
जबकि
इसमें दलाली का पैसा सिंटेक इंटरनेशनल को मिला है। संजय भंडारी वाड्रा के सहयोगी
हैं और यह कंपनी भंडारी की है। वहीं, पेट्रोलियम
डील में भी वाड्रा को लाखों पाउंड की दलाली मिली। संबित पात्रा ने कहा कि हम जानना
चाहते हैं कि आखिर वाड्रा ने रोडपति से करोड़पति तक का सफर कैसे तय किया? उन्होंने अवैध तरीके से संपत्तियां खरीदी है।
वहीं 2008 में वाड्रा ने दिल्ली में भी एक संपत्ति
खरीदी थी। कांग्रेस मुख्यालय से राहुल, प्रियंका और
वाड्रा के पोस्ट हटाए जाने पर पात्रा ने कहा कि कांग्रेस रंगे हाथ पकड़ी गई, इसलिए पोस्टर हटाए गए,लेकिन अब इस बेल परिवार का पोस्ट तो देश की जनता के दिल में छप चुका है।
पूरा देश राहुल गांधी के जीजा के बारे में बखूबी जानता है।

