- Back to Home »
- Crime / Sex »
- मनी लॉन्ड्रिंग की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर मे बुलाए गए रॉबर्ट वाड्रा....
Posted by : achhiduniya
06 February 2019
पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के
पति रॉबर्ट वाड्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए पटियाला
हाउस कोर्ट में अर्जी लगाई थी। जहां
उन्हें 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत मिल गई थी। रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी याचिका
में कहा था कि उन्हें जानबूझकर कर निशाना बनाया जा रहा है और झूठे मुकदमे चलाए जा
रहे हैं। उनका कहना है कि ये सब राजनीति से प्रेरित है। वाड्रा ने कहा था कि वे
कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस के एक मामले में रॉबर्ट
वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के
दफ्तर पहुंचे है। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर छोड़ने के लिए प्रियंका गांधी भी गई थी। हालांकि प्रियंका रॉबर्ट को ईडी दफ्तर छोड़ने के बाद वापस चली गई। सूत्रों के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा से 40 से ज़्यादा सवाल पूछे जा रहे हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक वाड्रा ने कहा है कि संजय भंडारी से लंदन में उनकी कई बार मुलाकात हुई है। भंडारी सिंटेक इंटरनैशन के मालिक हैं और वाड्रा की इनसे दोस्ती रही है।
ये मामला लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वेयर स्थित 19 लाख पाउंड (करीब 17 करोड़ रुपये) की एक प्रॉपर्टी की खरीदारी में कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। ईडी का दावा है कि इस संपत्ति के असल मालिक वाड्रा हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत ईडी मनोज अरोड़ा से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल मनोज अरोड़ा की गिरफ्तारी पर पटियाला हाउस ने 6 फरवरी तक अंतरिम रोक लगा दी है।