- Back to Home »
- Politics »
- “सही पकड़े है... अंगूरी भाभी” उर्फ शिल्पा शिंदे कांग्रेस के खेमे मे...
Posted by : achhiduniya
05 February 2019
मुंबई में एक समारोह में 'भाबीजी घर पर
हैं' सीरियल की अंगूरी भाभी उर्फ शिल्पा शिंदे कांग्रेस पार्टी में
शामिल हो गई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष संजय
निरूपम,कांग्रेस के नेता चरण सिंह सपरा भी इस मौके
पर मौजूद थे। शिल्पा शिंदे का अंगूरी भाभी का किरदार खूब हिट हुआ था, लेकिन प्रोड्यूसर से विवाद के चलते उन्हें 2016
में शो को अलविदा कहना पड़ा था।
शिल्पा शिंदे की जगह शुभांगी अत्रे ने ली थी।
शिल्पा शिंदे 2017 में बिग बॉस-11 का हिस्सा बनी थीं। शिल्पा
शिंदे और हिना खान की दुश्मनी ने शो को
लोकप्रियता के मामले में टॉप पर पहुंचा दिया था। शिल्पा शिंदे को टीवी सीरियल भाबीजी घर पर है सीरियल से लोकप्रियता मिली थी।
शिल्पा शिंदे का
अंगूरी भाभी का अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आया, और उनके बोलने
का अंदाज तो बहुत ही कमाल का था। शिल्पा शिंदे ने 1999 में टीवी
करियर शुरू किया था और 42 वर्षीया एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी काम कर
चुकी हैं।


