- Back to Home »
- Judiciaries »
- ऑनलाइन सेल पर सरकार सख्त....नियम किए कड़े...
Posted by : achhiduniya
01 February 2019
1 फरवरी से भारत सरकार ने ऑनलाइन सेल को लेकर नए
नियमों लागू कर दिए है। कई छोटे व्यापारियों की शिकायत रही है कि दिग्गज ई-कॉमर्स
कंपनियां अपनी खरीदारी की शक्ति का इस्तेमाल करते हैं और अनुचित ढंग से सेलर्स पर
नियंत्रण रखते हुए कुछ प्रोडक्ट्स पर भारी छूट देते हैं। नई नीति के तहत ऐसी
व्यवस्था पर रोक लगाई जाएगी। भारत में शुक्रवार से लागू हुए ई-कॉमर्स नियमों के
चलते गुरुवार 31 जनवरी की रात से क्लाउडटेल जैसे सेलर्स द्वारा बेचे जाने वाले कई
आइटम्स, जिसमें अमेज़न अप्रत्यक्ष
इक्विटी हिस्सेदारी रखता है, अब अमेज़न इंडिया साइट पर
उपलब्ध नहीं होंगे।
इसके अलावा भारतीय डिपार्टमेंटल स्टोर चेन के कपड़े भी हटा दिए
गए हैं,क्योंकि अमेज़न की इस कंपनी में भी 5% की हिस्सेदारी
है। इसके साथ ही अमेज़न की खुद की इको
स्पीकर्स रेंज,इसके प्रेस्टो-ब्रांडेड के घर की सफाई के
सामान और कई अन्य बेसिक्स प्रोडक्ट्स, जैसे चार्जर और बैटरी
भी वेबसाइट से हटा दिए गए हैं। दरअसल सरकार ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI)
वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए प्रावधानों को सख्त कर दिया है।
अब
फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां उन कंपनियों के प्रोडक्ट नहीं बेच
पाएंगी, जिनमें इनकी हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार ने इसके
अलावा ऑनलाइन शॉपिंग वाली कंपनियों पर प्रोडक्ट्स की कीमतें प्रभावित कर सकने वाले
कॉन्ट्रैक्ट पर भी रोक लगा दी है। इससे वह किसी यूनिट के साथ उसके प्रोडक्ट को
सिर्फ अपने प्लेटफॉर्म पर बेचने का कॉन्ट्रैक्ट नहीं कर सकेंगे।


