- Back to Home »
- Discussion »
- तीन तलाक मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला जो गलती पिता ने की बेटा उसे दोहराने पर तुला...
तीन तलाक मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला जो गलती पिता ने की बेटा उसे दोहराने पर तुला...
Posted by : achhiduniya
08 February 2019
केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि लोगों के जमीर को झकझोरने वाली बरेली की निकाह हलाला जैसी घटनाओं को असंवैधानिक घोषित कर दिया जाना चाहिए। कांग्रेस ने एक दिन पहले कहा था कि सरकार बनने पर तीन तलाक कानून को खत्म किया जाएगा। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने फेसबुक पर एक ब्लॉग लिखा है। ब्लॉग में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अरुण जेटली लिखते हैं, दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब अखबार में बरेली की तीन तलाक की घटना पढ़ते वक्त किसी की भी आत्मा रो पड़ेगी, ऐसे वक्त में राहुल गांधी ने अल्पसंख्यकों के एक कन्वेंशन में कहते हैं कि तीन तलाक को अपराध घोषित करने वाले बिल को वह वापस ले लेंगे। जेटली ने आगे लिखा, कहते हैं कि इतिहास अपने आपको दोहराता है।
राजीव गांधी ने शाह बानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया जिसकी वजह से
मुस्लिम समाज की सभी महिलाओं को राहत मिलती और अब 32 साल बाद उनके बेटे राहुल
गांधी ऐसा कदम उठाने की बात कर रहे हैं जो कि मुस्लिम महिलाओं को उनको अधिकारों से
वंचित करेगी। बरेली में हुए निकाह-हलाला मामले का ज़िक्र करते हुए उन्होंने लिखा, हाल ही में बरेली मामले ने पूरे देश को झकझोर
दिया। जो कि निकाह-हलाला से जुड़ा हुआ है। एक महिला जिसकी 2009 मे शादी हुई थी तीन
तलाक का सहारा लेकर उसे दो बार तलाक दिया गया।
पहली बार 2011 में और दूसरी बार
2017 में और इन दोनों बार में निकाह हलाला का पालन करने के लिए पहली बार उसे अपने
ससुर के साथ और दुबारा अपने देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने पड़े। दोनों बार उसका
बलात्कार किया गया। बरेली की मुसलमान महिला को जानवरों वाली हालत में धकेल दिया
गया है। उन्होंने लिखा है मतदाता महत्वपूर्ण है, लेकिन
निष्पक्ष भी। राजनीतिक अवसरवादी सिर्फ अगले दिन की सुर्खियों पर ध्यान देते हैं।
वहीं राष्ट्र-निर्माता अगली सदी को ध्यान में रखते हैं।


