- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- स्वर्गीय सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने मांगा बीजेपी से आगामी लोकसभा चुनाव का टिकट...
Posted by : achhiduniya
09 February 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने तीन जनवरी को गुरदासपुर की एक रैली
में इलाके के विकास के लिए विनोद खन्ना के प्रयासों को याद किया था। जिसके मत्तेनजर स्वर्गीय
सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने कहा इस सीट से उनके पति विनोद खन्ना
चार बार सांसद चुने गए थे। इस वजह से आगामी लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से
कविता खन्ना ने चुनाव लड़ने की ईच्छा जताई है। कविता
ने वित्त और लेखा में डिग्री हासिल की है। कविता ने कहा,काफी विचार के बाद, मुझे लगा कि गुरदासपुर के लोग
मुझे अपना सांसद देखना चाहते हैं और मैं उन्हें निराश नहीं करना चाहती हूं।
उन्होंने कहा कि गुरदासपुर सीट से प्रत्याशी चयन का अंतिम निर्णय बीजेपी लेगी। मैं
इस जगह से 20 सालों से जुड़ी हूं। लोगों की भावनाओं को समझ सकती हूं। मुझे लगता है
कि वे मुझे अपना सांसद बनाना चाहेंगे। अगर (गुरदासपुर से) प्रत्याशी बनती हूं,
तो मुझे भरोसा है कि मैं जीतूंगी। पठानकोट में महिला मोर्चा द्वारा
आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में शुक्रवार को हिस्सा लिया। कविता ने कहा,मैं केवल इसलिए दावा नहीं ठोक रही हूं कि मैं विनोद खन्ना की पत्नी हूं।
मेरा मानना है कि मैं संसदीय क्षेत्र को जानती हूं और मैं लोगों से जुड़ी हूं और
संसदीय क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हूं। योग्यता के आधार पर मैं वह काम पर्याप्त रूप
से कर पाऊंगी जो करने की जरूरत है।

