- Back to Home »
- Crime / Sex »
- 4 सालो से मरीजों का इलाज कर रहे थे 57 फर्जी डॉक्टर....मेडिकल सर्टिफिकेट [फर्जी डिग्री] का सूत्रधार निकला डॉक्टर
4 सालो से मरीजों का इलाज कर रहे थे 57 फर्जी डॉक्टर....मेडिकल सर्टिफिकेट [फर्जी डिग्री] का सूत्रधार निकला डॉक्टर
Posted by : achhiduniya
09 February 2019
महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन पाने के लिए 57
डॉक्टरों के एक ग्रुप ने पोस्ट ग्रैजुएशन की फर्जी डिग्री जमा की थी। ये सभी
डिग्री एक ही मेडिकल कॉलेज के नाम पर थीं। जब जांच की गई तो मेडिकल कॉलेज में इन
डॉक्टरों के न तो बैच का पता था न क्लास का। काउंसिल ने सभी डॉक्टरों के प्रैक्टिस
करने के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। इन डॉक्टरों के खिलाफ अक्टूबर 2018 में एक
एफआईआर भी दर्ज कराई गई।थी. खास बात यह है कि सभी डॉक्टरों ने मुंबई के कॉलेज ऑफ
फिजिशियन एंड सर्जन (CPS) से डिग्री हासिल की और 2014-15 के एक ही बैच
से थे।
पुलिस के अनुसार इस मामले में सीपीएस के एक पूर्व छात्र को गिरफ्तार किया
गया है, जो छात्रों से पैसे ऐंठने और बदले में उन्हें कॉलेज
की फर्जी डिग्री देने के का काम करता था। जांच के दौरान पता चला कि कॉलेज से
मेडिकल सर्टिफिकेट दिलाने के नाम पर डॉ.स्नेहल न्याति ने हर छात्र से 3 से 5 लाख
रुपये तक लिए। पुलिस ने बताया कि परीक्षा में फेल हो जाने के बावजूद ये छात्रों को
डिग्री दिलाने का आश्वासन देता था। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि कई
छात्रों को फर्जी डिग्री के आधार पर महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन
मिला हुआ था।
जिससे इन्हें महाराष्ट्र में मेडिसिन प्रैक्टिस करने की अनुमति मिली
थी। यह घोटाला पहली बार 2016 में सामने आया था,जब सीपीएस को
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एक पुलिस स्टेशन से एक पत्र मिला था। जिसमें कॉलेज
को एक छात्र की डिग्री सत्यापित करने के लिए कहा गया था। बाद में कॉलेज ने पुलिस
को सूचित किया था कि संबंधित प्रमाण पत्र फर्जी है और उनके द्वारा जारी नहीं किया
गया है। महाराष्ट्र के मुंबई में फर्जी डॉक्टरों का एक चौंकाने वाला मामला सामने
आया है।
यहां 57 फर्जी डॉक्टरों के एक ग्रुप का भंडाफोड़ हुआ है। ये फर्जी डॉक्टर
पिछले चार साल से मरीजों का इलाज कर रहे थे।



