Posted by : achhiduniya 10 February 2019


 केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अमेरिका से इलाज कराने के बाद स्वदेश लौटे हैं। स्वदेश वापसी के बाद ही उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी,उन्होंने इस पोस्ट में कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी पार्टियों से देश को बचाना है जो संस्थानों को बर्बाद करने में विश्वास रखती है।  कांग्रेस पर रक्षा बलों, न्यायपालिका और रिजर्व बैंक के खिलाफ फर्जी अभियान चलाने का आरोप लगाते हुए अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि देश एवं इसकी संस्थाओं को संस्था बर्बाद करने वालों से बचाने का समय आ गया है, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत सरकारें रिजर्व बैंक,न्यायपालिका और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी संस्थाओं में हस्तक्षेप करती रही थीं। समय आ गया है कि भारत और इसकी संस्थाओं को संस्था तोड़ने वालों से बचाया जाए। 
अरुण जेटली ने फेसबुक पर संस्थाओं पर हमले -- नवीनतम झूठ शीर्षक से लिखी पोस्ट में कहा कि पिछले दो महीने में कई फर्जी अभियान चले जिनको ज्यादा तवज्जो नहीं मिली क्योंकि झूठ ज्यादा समय तक नहीं टिकता। उन्होंने कहा कि लगातार एक के बाद एक झूठा प्रचार अभियान चला। अरुण जेटली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र गंभीर खतरे में है। भाजपा के नेता वहां नहीं जा सकते, रैलियों को रोका जा रहा है और रथ यात्राओं को अनुमति नहीं दी जा रही है। अनेक मुद्दों पर कांग्रेस का रूख विरोधाभासी है। वह केरल में कैमरे के सामने गाय का कत्ल करती है और मध्यप्रदेश में गोहत्या करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाती 
है। उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र के लिए घड़ियाली आंसू बहाते हैं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को वंशवादी तंत्र में बदलने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। जेटली ने कहा कि हाल में छत्तीसगढ़ चुनावों में कांग्रेस ने माओवादियों के साथ गठबंधन किया। राहल गांधी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में टुकड़े-टुकड़े गिरोह के साथ खड़े रहे। अदालत में शहरी नक्सलियों की रक्षा में कांग्रेस मजबूती से खड़ी रही। फिर भी यह भारत और इसकी संस्थाओं का हितैषी होने का दावा करती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही में बाधा डालने का अरोप लगाते हुए जेटली ने कहा कि राफेल पर उनके दो भाषण प्रधानमंत्री के प्रति उनकी निजी नफरत पर आधारित हैं। 
उन्होंने कहा कि इतिहास में यह बात दर्ज होगी कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रपौत्र ने भारत की संसद को अकेले इतना नुकसान पहुंचाया है जितना किसी और ने नहीं पहुंचाया। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस रोजाना सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों को बाधित करने का प्रयास करती है। वहीं, राफेल डील को लेकर जेटली ने कहा कि सौदे से न केवल भारतीय वायु सेना की क्षमता मजबूत होगी बल्कि राजस्व के हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -