- Back to Home »
- Discussion »
- सत्ता मे रही यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार के कामकाज में कोई पद न होते हुए भी लगातार दखल देते थे राहुल गांधी... कांग्रेस के पूर्व नेता व पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा
सत्ता मे रही यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार के कामकाज में कोई पद न होते हुए भी लगातार दखल देते थे राहुल गांधी... कांग्रेस के पूर्व नेता व पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा
Posted by : achhiduniya
10 February 2019
यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्री रहे कांग्रेस के पूर्व नेता एसएम कृष्णा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं साढ़े तीन साल तक विदेश मंत्री रहा और मेरे बारे में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी कुछ नहीं कहा,लेकिन राहुल गांधी के लगातार दखल के कारण मुझे विदेश मंत्री का पद और कांग्रेस को छोड़ना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, लेकिन बहुत से फैसले बिना उनकी जानकारी के ले लिए जाते थे। कांग्रेस के पूर्व नेता एसएम कृष्णा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए। कृष्णा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान राहुल गांधी केवल सांसद थे।
उनके पास पार्टी में कोई पद
नहीं था। बावजूद इसके वह सरकार के कामकाज में लगातार दखल देते थे। राहुल के दखल के
कारण ही मुझे यूपीए सरकार और कांग्रेस से अलग होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाते हुए
कहा कि 2009 से 2014 के बीच प्रधानमंत्री का किसी पर भी नियंत्रण नहीं था। सरकार और पार्टी में राहुल गांधी का ही नियंत्रण
था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव की कॉपी फाड़ने
का भी अधिकार मिला हुआ था। इसे अतिरिक्त संवैधानिक अधिकार कहा जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की
किसी के प्रति जवाबदेही नहीं थी।
वहीं, कांग्रेस नेता
दिनेश गुंडू राव ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी पर एसएम
कृष्णा के बयान सुनने के बाद जो एक फीसदी सम्मान उनके लिए था वो भी खत्म हो गया।
राजनीति में इतना बड़ा कद रखने वाले व्यक्ति का ऐसा बयान देना बिल्कुल बकवास है। उन्होंने
कहा कि मुझे नहीं पता कि ऐसा क्या है जो उन्हें ऐसे बयान देने के लिए मजबूर कर रहा
है।


