- Back to Home »
- Politics »
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता का जबर्दस्त समर्थन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का दावा....
Posted by : achhiduniya
12 February 2019
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात से मेरा परिवार- भाजपा परिवार
अभियान शुरू करते हुए कहा कि भारत के वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए आम चुनाव एक
महत्वपूर्ण कदम है। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, मैं देश में घूमता हूं। मैं देख सकता हूं कि लोग
चट्टान की तरह मोदी के साथ खड़े हैं और उनकी आंखों में समर्थन देखा जा सकता
है। शाह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
को जनता का जबर्दस्त समर्थन हासिल है और 2014 की ही तरह इस बार भी प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी भारी बहुमतों के साथ एक बार फिर सरकार बनाएंगे।
उन्होंने विपक्ष पर
निशाना साधते हुए कहा,महागठबंधन केवल राज्य स्तर के नेताओं से
बना है। इससे भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर असर नहीं पड़ेगा। शाह ने यहां अपने
आवास पर पार्टी का झंडा फहराकर मुहिम की शुरुआत की। भाजपा की बड़ी संख्या में
लोगों तक पहुंचने की इस मुहिम के तहत मतदाताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराने
की योजना है।

