Posted by : achhiduniya 12 February 2019


 रेलवे की वेबसाइट के अनुसार देशभर में कुल 16 जोन हैं, इनमें 73 डिवीजन है।  सभी रेलवे जोन में एक साथ रिक्तियां घोषित की जाएंगी। सभी जोन में एक लाख से भी ज्यादा रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की तरफ से जल्द ही विभिन्न पदों के लिए सीधी भर्ती शुरू की जाएगी। ये सभी भर्तियां तय समय सीमा में पूरी की जाएंगी. रेलवे बोर्ड की तरफ से सभी संबंधित जोन को पहले ही पत्र लिखकर खाली पदों के बारे में सूचना देने के लिए कह दिया गया है। 
ईस्ट सेंट्रल रेलवे 3000 खाली पदों के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा 6 हजार पदों के नियुक्तियों का प्रोसेस भी चल रहा है। पहले चरण में उन पदों की गणना की जा रही है जो अलग-अलग विभागों में 1 जनवरी 2019 तक रिक्त पद हैं। वहीं दूसरे चरण में उन पदों की गिनती की जा रही है जो पद आने वाले दो सालों में (31 मार्च 2021) खाली होंगे। बोर्ड ने रेलवे से इन पदों के लिए कुल रिक्तियों का आंकड़ा तैयार करने के लिए कहा है। खाली पदों को चिन्हित करने के अलावा रेलवे ने ऐसे पदों के बारे में भी जानकारी जुटाने के लिए कहा जिनके ऊपर काम का बोझ ज्यादा हो रहा है। 
इस तरह रेलवे के सभी जोन को 14 फरवरी 2019 तक खाली पदों का विवरण भेजना है। इसके बाद रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू किया जाएगा। इन पदों पर नॉन-टेक्निकल ग्रेजुएट, नॉन टेक्निकल अंडर ग्रेजुएट और लेवल 1 कैटेगरी के पद भरे जाएंगे। ऐसी भी उम्मीद है कि इन पदों के लिए रेलवे की तरफ से इसी महीने यानी फरवरी में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप रेलवे की तरफ से चल रहे मौजूद रिक्रूटमेंट ड्राइव में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं तो आप इस मौके को कैश कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -