- Back to Home »
- State News »
- पूर्व सीएम अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर पुलिस,प्रशासन द्वारा रोकने से हुआ बवाल....ट्विटर पर निकाली भड़ास
पूर्व सीएम अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर पुलिस,प्रशासन द्वारा रोकने से हुआ बवाल....ट्विटर पर निकाली भड़ास
Posted by : achhiduniya
12 February 2019
उत्तर परदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने से रोक दिया गया। अखिलेश को रोके जाने से एयरपोर्ट पर पुलिस, प्रशासन और उनके बीच नोक-झोंक हुई। अखिलेश यादव ने इस पर ट्वीट कर विरोध दर्ज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जाने से रोका जा रहा है। अखिलेश के ट्वीट के बाद समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। बवाल बढ़ने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में अराजकता न फैले, इसलिए अखिलेश को रोका गया है। इधर, अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोकने के मामले में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में तनाव की स्थिति बरकरार है।
यूनिवर्सिटी में छात्र
संघ के नेताओं के बीच बढ़ते बवाल को वहां पहले से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई
थी। अखिलेश ने ट्वीट किया, एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से
सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई अड्डे पर रोका जा रहा है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में मंगलवार को छात्रसंघ का
उद्घाटन समारोह होना था। अखिलेश इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। वह
लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे, लेकिन उन्हें प्लेन पर चढ़ने से रोक दिया
गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एयरपोर्ट पर तैनात रहे और प्लेन के गेट
के पास घेरकर खड़े हो गए। अखिलेश यादव ने फिर लिखा, मुझे लखनऊ
एयरपोर्ट पर बंधक बनाया गया है। बिना किसी लिखित आदेश के मुझे हवाई जहाज पर चढ़ने
से रोका जा रहा है। इससे साफ है कि सरकार छात्रसंघ के शपथग्रहण समारोह से कितनी
डरी हुई है। बीजेपी जानती है कि देश के युवा इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका
गया।
पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में
जाने से रोकना का एकमात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना
है। मुझे लखनऊ एयरपोर्ट पर बंधक बनाया गया है।
बिना किसी लिखित आदेश के मुझे हवाई जहाज पर चढ़ने से रोका जा रहा है। इससे साफ है
कि सरकार छात्रसंघ के शपथग्रहण समारोह से कितनी डरी हुई है। इस मामले में
अखिलेश यादव ने सोमवार को भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, शासन-प्रशासन ने हमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में
जाने से रोकने का षडयंत्र रचा है पर वे हमें छात्रों से मिलने से नहीं रोक सकते। उन्होंने आगे लिखा, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों के बाद अब विश्वविद्यालयों को
संकीर्ण राजनीति का केंद्र बनाने की बीजेपी की साजिश देश के शैक्षिक वातावरण को भी
दूषित कर देगी।


