- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- 2019 चुनावो के मत्तेनजर गुमराह करने वाले विज्ञापनों और समाचारो को ब्लॉक व बैन करेगा गूगल....
Posted by : achhiduniya
14 March 2019
दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने विज्ञापनों से जुड़ी हुई 31 नई पॉलिसी लाने की घोषणा की है। भारत में 11 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपने प्लेटफॉर्म पर आने वाले विज्ञापनों को लेकर गूगल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट भी लेकर आएगा। इस रिपोर्ट के जरिए गूगल की कोशिश फेक न्यूज को फैलने से रोकने की है। गूगल सर्च इंजन ने जानकारी दी है कि वह हर दिन करीब 6 मिलियन यानी 60 लाख मिसलीड करने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक कर रहा है।
गूगल के मुताबिक उसने 2018 में गुमराह करने वाले विज्ञापनों से जुड़े करीब
एक लाख अकाउंट्स को बंद कर दिया है। गूगल ने इस तरह की पॉलिसी अमेरिका में 2018 में हुए मीड टर्म इलेक्शन्स के दौरान भी पेश की
थी। इस पॉलिसी की मदद से कंपनी को इलेक्शन से जुड़ी हुई ज्यादा सटीक जानकारियां
जुटाने में मदद मिली थी। गूगल ने अमेरिकी इलेक्शन में 1 लाख 43 हजार चुनावी
विज्ञापनों को वेरिफाई किया था। जल्द ही गूगल
एडवर्टाइजमेंट मैनेजर में नई पॉलिसी लेकर आएगा।
नई पॉलिसी के बाद विज्ञापनों के
बारे में शिकायत करना आसान हो जाएगा। कॉमन पॉलिसी मिसेटक्स पर गूगल टिप्स भी देने
की कोशिश करेगा। गूगल ने पिछले साल गलत जानकारियां देने वाले 12 लाख पेज और वेबसाइट्स को बंद किया था। 22 हजार के ज्यादा ऐप्स और करीब 15 हजार वेबसाइट्स ने गूगल की विज्ञापन पॉलिसी के
खिलाफ जाकर गलत प्रचार किया।


