- Back to Home »
- Religion / Social »
- करतारपुर साहिब के लिए रोजाना 5000 तीर्थ यात्रियों को वीजा फ्री यात्रा करने की मिले इजाजत ....
Posted by : achhiduniya
14 March 2019
पाकिस्तान मे स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर
तैयार करने के लिए गुरुवार को अटारी में भारत और पाकिस्तान के बीच पहली सचिव
स्तरीय बैठक हुई। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि कॉरिडोर के एग्रीमेंट में शामिल
विभिन्न मुद्दों पर दोनों देश मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। बैठक में कॉरिडोर
तकनीकी पहलू पर भी चर्चा हुई। इस मुद्दे पर दूसरी बैठक 2 अप्रैल को वाघा में होगी।
करतारपुर साहिब यात्रा पर भारत ने पाकिस्तान से वीजा फ्री यात्रा की मांग की है।
अटारी
में हुई बैठक के बाद भारतीय डेलिगेशन ने मीडिया को बताया कि भारत ने पाकिस्तान से
करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिना वीजा यात्रा करने की मांग की है।
साथ ही भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वो रोजाना 5000 तीर्थ यात्रियों
को दर्शन करने की इजाजत दे। बड़े और अहम मौकों पर 10000
तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब जाने की इजाजत मिले। इस मसले पर दोनों देशों की
बैठक से पहले पाकिस्तान ने भारत को 59 पेज का एक
दस्तावेज भेजा था।
इसमें पाकिस्तान की ओर से 14 सिफारिशें की
गई हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि गलियारे का मुख्य उद्देश्य करतारपुर में भारतीय
तीर्थयात्रियों के लिए वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा देना है। इसके लिए दोनों
पक्षों (भारत व पाक) को सक्रिय होना चाहिए। अगर भारत इन सिफारिशों पर राजी हो जाता
है तो यह समझौता लागू हो जाएगा।


