- Back to Home »
- Politics »
- हमारी सरकार बनी तो 5 करोड़ परिवारों यानी करीब 25 करोड़ लोगों के बैंक खाते में सालाना 72 हजार रुपए भेज देंगे.... कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ऐलान
हमारी सरकार बनी तो 5 करोड़ परिवारों यानी करीब 25 करोड़ लोगों के बैंक खाते में सालाना 72 हजार रुपए भेज देंगे.... कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ऐलान
Posted by : achhiduniya
25 March 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि
पिछले पांच साल में गरीबों को बहुत मुश्किलें सहनी पड़ी। हम उनको न्याय देना चाहते
हैं। इसलिए हम उनको न्यूनतम आमदनी गारंटी योजना का लाभ देना चाहते हैं। इस योजना
के तहत देश में हरेक की न्यूनतम कमाई 12 हजार रुपए होगी। हम भारत के सबसे गरीब
परिवारों को साल में 72 हजार रुपए उनके बैंक खातों में सीधा भेज देंगे। राहुल गांधी ने ऐलान किया कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई
तो गरीब परिवारों के खाते में सालाना 72 हजार रुपए भेजेगी। राहुल गांधी ने कहा कि
ये पैसे न्यूनतम बुनियादी आय गारंटी योजना के तहत गरीब परिवारों के खाते में जमा
किए जाएंगे। राहुल ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का
कर्ज माफ कर सकते हैं तो कांग्रेस देश की 20 फीसदी गरीब परिवार को 72 हजार रुपए
साल का दे सकती है।
पांच करोड़ परिवारों यानी 25 करोड़ लोगों को सीधा इसका फायदा
मिलेगा। इस योजना में प्रावधान है कि हर नागरिक को सरकार हर महीने एक निश्चित रकम
देगी। यह रकम कितनी हो यह गरीबी रेखा के
मानक से तय किया जा सकता है। राहुल गांधी ने जिस न्यूनतम आमदनी गारंटी योजना का
जिक्र किया है, उसमें लोगों को सरकार न्यूनतम आय गारंटी के
रूप में देगी। इसके तहत सरकार एक निश्चित रकम तय करेगी और फिर एक मानत स्थापित कर
इसका वितरण होगा। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में अगर मिनिमन इनकम से कम आमदनी है
तो यह आय बढ़ाने की कोशिश होगी। जिससे गरीबी से निकाला जा सकता है।
यह सेकेंड फेज
में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाल देगी। इस योजना को हम आगे लाकर दिखाएंगे। इस
देश का झंडा है और प्रधानमंत्री की पॉलिटिक्स से दो हिंदुस्तानी झंडा है,एक अनिल अंबानी झंडा और दूसरा गरीबी के लिए।
21वीं सदी में हिंदुस्तान में इस देश में गरीबी को हटाना है। यह स्कीम नहीं है यह
अब गरीबी पर आखिरी पड़ाव है। हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे, यह अमीरों और गरीबों दोनों का ही देश होगा। मैं
महात्मा नहीं बनना चाहता मैं दो हिंदुस्तान नहीं बनने दूगा। गरीबों को भी इज्जत
दिलाना चाहता हूं।


