- Back to Home »
- Discussion »
- राहुल गांधी की 72000 आय योजना गरीबो के साथ किया जा रहा छल-कपट और धोखा,भद्दा मजाक,चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करते है.....अरुण जेटली
राहुल गांधी की 72000 आय योजना गरीबो के साथ किया जा रहा छल-कपट और धोखा,भद्दा मजाक,चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करते है.....अरुण जेटली
Posted by : achhiduniya
25 March 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश से वादा किया है कि अगर
उनकी सरकार सत्ता में आई तो वे गरीबी खत्म करने के लिए आय गारंटी योजना से लोगों
को लाभान्वित करेंगे। जनता से किए राहुल के आय गारंटी योजना के वादे के कुछ ही देर
बाद भाजपा ने कांग्रेस और राहुल पर निशाना साधा है। भाजपा ने राहुल गांधी के वादे
को धोखा बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सरकार बनाने पर देश के 5 करोड़
गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार करोड़ रुपये देने के वादे के जवाब में अरुण जेटली
ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला किया। अरुण जेटली ने कहा
कि कांग्रेस ने योजनाओं के नाम पर छल-कपट किया है।
गरीबी हटाने के लिए कांग्रेस ने
कोई काम नहीं किया। ये चुनाव जीतने के लिए ऐसे वादे करते हैं। उन्होंने कहा कि
1971 में इंदिरा गांधी ने 'गरीबी हटाओ' के नारे पर
चुनाव जीता था, लेकिन उन्होंने गरीबी हटाने के लिए जरूरी
काम नहीं किए। वो चुनाव तो गरीबी हटाओ के नाम पर जीती थीं लेकिन उनके कार्यकाल में
गरीबी ही बांटी गई थी। उन्होंने नीचे वाले को ऊपर उठाने के लिए कोई काम नहीं किया।
गरीबी के डिस्ट्रिब्यूशन की उनकी नीति रही थी। जेटली ने कहा कि 2004 से 2014 तक UPA के 10 साल के कार्यकाल में भी छल-कपट और धोखा
होता था।
जेटली ने कहा कि 2008 की जिस ऋण
माफी योजना का कांग्रेस जिक्र करती है उसके तहत उन्होंने 70,000 करोड़ का एक ही बार के लिए ऋण माफ करने की
बात कही थी, जिसमें से सिर्फ 52,000 करोड़ ऋण माफ किया गया और CAG की रिपोर्ट के मुताबिक उसका ज्यादातर हिस्सा
दिल्ली के व्यापारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि सिर्फ PM KISAN योजना के तहत हम तो हर साल 75,000 करोड़ रुपये दे रहे हैं।


