- Back to Home »
- Discussion »
- क्या खूब ठगती हो,5 साल बाद क्या लेके आई हो फिर, अमेठी को छलने का इरादा है,देख चुनाव पहन ली सारी, नहीं चलेगी ये होशियारी...कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के विरोध मे लगे पोस्टर....
क्या खूब ठगती हो,5 साल बाद क्या लेके आई हो फिर, अमेठी को छलने का इरादा है,देख चुनाव पहन ली सारी, नहीं चलेगी ये होशियारी...कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के विरोध मे लगे पोस्टर....
Posted by : achhiduniya
27 March 2019
2019 लोकसभा चुनावी प्रचार के दौरान प्रयागराज और
वाराणसी का दौरा करने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर उत्तर
प्रदेश दौरे पर हैं। कांग्रेश महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक एक दिवसीय दौरे पर
अमेठी आ रहीं हैं। प्रियंका लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में कार्यकर्ताओं के दिल
का हाल जानने से पहले राहुल गांधी के संसदीय सीट पर प्रियंका के खिलाफ ही पोस्टर
वार शुरू हो गया है। मुसाफिरखाना कस्बे में जहां प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ताओं
के साथ बैठक लेने वाली हैं, वहां जगह-जगह पोस्टर लगे हैं, जिसमें लिखा है, 'क्या खूब ठगती
हो, क्यों पांच साल बाद ही अमेठी दिखती हो। 60 सालों का हिसाब दो।
अमेठी में लगे
इन पोस्टर पर सपा छात्रसभा का नेता जयसिंह प्रताप यादव का का नाम लिखा हुआ है। एक
अन्य पोस्टर में लिखा है, मई 2014 में किया था
वादा, 5 साल बाद क्या लेके आई हो फिर, अमेठी को छलने का इरादा है। 60 सालों का हिसाब दो। इसके साथ ही, देख चुनाव पहन ली सारी, नहीं चलेगी ये होशियारी लिखे हुए पोस्टर मुसाफिरखाना रोड पर लगाए गए हैं।
हालांकि, जिस सपा नेता की फोटो के साथ ये पोस्टर
लगाया गया है। उस नेता ने इसका खंडन किया है। सपा नेता ने कहना है कि जिस तरीके से
आज प्रियंका गांधी अमेठी आ रही हैं। अमेठी के लोग उमड़े हैं।
जगह-जगह लोग उनका
स्वागत करने के लिए खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हमको बदनाम करने के
लिए प्रियंका गांधी के विरोध में पोस्टर लगाए हैं। ये पूरी तरह से गलत है, मैं इसका खंडन करता हूं। ये साजिश है। उन्होंने
कहा कि प्रियंका गांधी अमेठी आए, उनका स्वागत
है। कांग्रेस नेता ने भी इसे भारतीय जनता पार्टी की कुंठित मानसिकता का प्रतीक
बताया है।


