- Back to Home »
- State News »
- निरहुआ उर्फ भोजपुरी सिंगर और अभिनेता दिनेश लाल यादव बाजपा में शामिल...
Posted by : achhiduniya
27 March 2019
निरहुआ उर्फ भोजपुरी सिंगर और अभिनेता दिनेश लाल यादव को
भोजपुरी सिनेमा का जुबली स्टार भी कहा जाता है। निरहुआ की खासियत उनकी फिल्में हैं
और वे ऐसे एकमात्र स्टार हैं जिनकी फिल्मों के नाम उनके नाम पर हैं। जैसे 'निरहुआ रिक्शावाल', 'निरहुआ
हिंदुस्तानी' और 'निरहुआ चलल
ससुराल' उनकी फिल्में हैं। निरहुआ बिग बॉस में भी
नजर आ चुके हैं और उनके अंदाज को खूब पसंद भी किया गया था। निरहुआ और आम्रपाली
दुबे की जोड़ी यूट्यूब पर सुपरहिट है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भोजपुरी फिल्मों के स्टार और बिग
बॉस कंटेस्टेंट रह चुके दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बीजेपी पार्टी
की सदस्यता ली। निरहुआ से पहले भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन और मनोज तिवारी भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। मनोज तिवारी, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद हैं।
निरहुआ चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर अभी तस्वीर साफ
नही वही अन्य भोजपुरी स्टार रवि किशन भी लोकसभा चुनावों की तैयारियों
में जुटे हुए हैं, उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने की भी इच्छा
व्यक्त की है लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगें। रवि
किशन का कहना है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह पार्टी तय करेगी।


