- Back to Home »
- Politics »
- दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आप पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिखाया आईना...
Posted by : achhiduniya
01 March 2019
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा,हमने अपने लोगों से संगठन को मजबूत करने के लिए मीटिंग की है। मीटिंग में वर्तमान स्थिति पर चर्चा की है। गठबंधन को लेकर भी चर्चा की है और सभी लोग दिल्ली में गठबंधन करने के खिलाफ है। कांग्रेस सबसे मजबूत और पुरानी पार्टी है। हम मीटिंग करते रहते हैं। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के इस बयान से साफ है कि आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस जाने के लिए तैयार नहीं है। शीला दीक्षित ने आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और बाद में कहा कि कोई भी नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है।
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि गठबंधन के लिए हम कांग्रेस से बात कर-कर के थक गए, लेकिन कांग्रेस ने हमारे साथ गठबंधन नहीं किया। कांग्रेस दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भाजपा को जिताना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मुझे ये भरोसा हो जाए कि दिल्ली में भाजपा को कांग्रेस हरा देगी तो मैं सातों सीटें छोड़ दूंगा।
उनके इस बयान का खंडन करते हुए शीला दीक्षित
ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर आप आदमी पार्टी (आप) के नेता ने उनसे
कभी संपर्क नहीं किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आप हताशा की स्थिति में पहुंच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला ने कहा,उन्होंने हमसे बात नहीं की। वह नहीं जानते कि वह
क्या कह रहे हैं। आम आदमी पार्टी हताशा की स्थिति में पहुंच गई है।