- Back to Home »
- Religion / Social »
- कैंसर से जूझ रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर नही रहे..
Posted by : achhiduniya
17 March 2019
गोवा के मुख्य मंत्री मनोहर पर्रिकर मार्च 2017 में रक्षा मंत्री का पद छोड़कर चौथी
बार गोवा के मुख्यमंत्री बने थे। भारतीय
राजनीति में मनोहर पर्रिकर की पहचान 'मिस्टर क्लीन' के रूप में
होती है। बेहद सरल और बिना तामझाम के जीवन जीने वाले मनोहर पर्रिकर हमेशा जनता से
जुड़े रहने की कोशिश करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले
मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 के मापुसा में हुआ था। मनोहर पर्रिकर का
पूरा नाम मनोहर गोपालकृष्णन प्रभु पर्रिकर है। आमतौर पर
कहते हैं कि भारतीय राजनीति में पिछले कुछ वर्षों में कम पढ़े-लिखे लोग आ रहे हैं, लेकिन मनोहर पर्रिकर ने 1978 में IIT मुंबई से ग्रेजुएशन किया। मनोहर पर्रिकर भारत के
किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले वह पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने IIT ग्रेजुएशन
किया था।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया
है। मनोहर पर्रिकर अग्नाशय कैंसर से
पीड़ित थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोहर पर्रिकर के निधन की पुष्टि की।
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुख जताया। राज्य सरकार के
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का निधन रविवार शाम छह बजकर चालीस मिनट पर
हुआ। पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले
बहुत बिगड़ गया था। इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर मनोहर
पर्रिकर के स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब होने की जानकारी दी थी। गोवा के
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया था कि, मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद गंभीर
है।
डॉक्टर उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि मनोहर पर्रिकर को पिछले दिनों अचानक
उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखने के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
था। पर्रिकर के परिवार में दो पुत्र और उनका परिवार है। राज्य सरकार के वरिष्ठ
अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का निधन रविवार शाम छह बजकर चालीस मिनट पर हुआ।
पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत
बिगड़ गया था। सूत्रों ने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर शनिवार देर रात से
ही जीवनरक्षक प्रणाली पर थे।


