- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी का दामन छोड़ पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने कांग्रेस का हाथ थामा...
Posted by : achhiduniya
16 March 2019
बीजेपी के कद्दावर नेता भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष
कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वे देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की
मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस मनीष खंडूरी को पौड़ी सीट से
उम्मीदवार बनाने पर विचार कर सकती है। बीजेपी नेता भुवन चंद्र खंडूरी वर्तमान में
पौड़ी से भाजपा के सांसद हैं। उनके बेटे मनीष खंडूरी के कांग्रेस में जाने की
चर्चा कई दिनों से चल रही थी। हालांकि उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की थी। इस बारे
में पूछे जाने पर उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा था कि मनीष खंडूरी
पार्टी के सदस्य नहीं हैं और इसलिये इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां
जाते हैं।
![]() |
| [मनीष खंडूरी] |

