- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पंडित जवाहरलाल नेहरू की गलतिया देश के लिए कैंसर बन गई…… अमित शाह
Posted by : achhiduniya
16 March 2019
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जवाबी हमले
में कहा पहले कांग्रेस अध्यक्ष को उनकी पार्टी और उनके पिता के नाना जवाहरलाल
नेहरू द्वारा चीन और कश्मीर पर की गई गलतियों के बारे में सोचना चाहिए, जो देश के लिए कैंसर बन गई हैं। शाह की टिप्पणी
ऐसे समय में आई है, जब इसके पहले राहुल गांधी ने गांधीनगर में
एक रैली में पूछा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को यह बात क्यों नहीं बता
रहे हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्व एनडीए सरकार ने पुलवामा हमले
के लिए जिम्मेदार अजहर को रिहा किया था। शाह ने कहा कि इस तरह के सवाल खड़े कर
कांग्रेस अध्यक्ष न केवल संवेदनहीनता का परिचय दे रहे हैं, बल्कि अपनी खुद की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की
समझ पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
शाह ने शुक्रवार को एक ब्लॉग में लिखा, यह बहस न तो मसूद अजहर की रिहाई से शुरू होती है
और न समाप्त होती है। यह सूची लंबी है और यदि इस पर
चर्चा की गई तो कांग्रेस दोषी पार्टी के रूप में दिखेगी। उन्होंने कहा कि अजहर की
रिहाई का निर्णय वाजपेयी ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से लिया था, लेकिन संप्रग सरकार ने 2010 में पाकिस्तान के साथ
संबंध सुधारने के लिए एक सद्भावना के तौर पर 25 आतंकियों को एकतरफा रिहा कर दिया
था। शाह ने कहा, कंधार विमान अपहरण जिसके कारण सरकार को 170 यात्रियों के बदले अजहर को रिहा करना पड़ा था।10 साल पहले कांग्रेस सरकार ने तत्कालीन गृहमंत्री
मुफ्ती मुहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद की रिहाई के लिए 10 आतंकवादियों को रिहा किया था।

