- Back to Home »
- International News »
- भारत पर आतंकवादी हमले हुए तो तुम्हारी खैर नहीं....पाकिस्तान को सख्त लहजे में अमेरिका ने चेताया...
Posted by : achhiduniya
21 March 2019
बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय देखना चाहता है कि आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई हो। अधिकारी ने कहा, अभी पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कदमों को लेकर पूर्ण आकलन करना जल्दबाजी होगी। अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, यह जरूरी है कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर काबू करने के लिए ठोस एवं निर्णायक कार्रवाई करे ताकि क्षेत्र में फिर से तनाव न बढ़े। अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह आतंक के आकाओं के खिलाफ ठोस, सटीक एवं निर्णायक कार्रवाई करे और अब अगर भारत पर कोई और आतंकी हमला हुआ तो फिर इस्लामाबाद के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी। इस अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा,अगर पाकिस्तान की ओर से इन संगठनों के खिलाफ कोई ठोस एवं गंभीर प्रयास नहीं होते हैं तो कोई भी अन्य हमला पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है और यह क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ने का कारण भी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पाकिस्तान ने कुछ शुरुआती कदम उठाए हैं।
मसलन, कुछ आतंकी संगठनों के संपत्तियां जब्त की गई हैं
और कुछ की गिरफ्तारी भी हुई है और जैश के कुछ ठिकानों को प्रशासन ने अपने कब्जे
में लिया है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इन कदमों के अलावा अभी पाकिस्तान की ओर से
बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर जर्मनी ने आतंकवादी संगठन
जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को यूरोपीय संघ में वैश्विक आतंकवादी घोषित करने
के लिए एक पहल की है। राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। जर्मनी ने यह कदम ऐसे समय
में उठाया है जब कुछ ही दिनों पहले चीन ने मसूद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
में वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगा दी थी।

