Posted by : achhiduniya 21 March 2019


एक अध्ययन के मुताबिक सकारात्मक विचार वाले लोगों में नकारात्मक रवैये वालों के मुकाबले दिल की तमाम बीमारियों का खतरा एक तिहाई कम होता है। कुछ लोगों को सकारात्मक रहने की कला पता ही नहीं होती और वह नकारात्मकता में ही खुश रहते हैं। हर चीज की तरह सकारात्मक रहना भी सीखा जा सकता है। व्यवहार और सोच में बदलाव के साथ इसे अमल में ला सकते हैं। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सकारात्मक रवैया जरूरी होता है। सकारात्मक विचार खुश रहने में मददगार हैं। 
इसका असर काम, सेहत और सफलता सभी पर दिखता है। दिलचस्प यह है कि सकारात्मक विचार मानसिक सेहत के साथ-साथ शारीरिक सेहत भी दुरुस्त रखते हैं। तनावपूर्ण स्थितियों में दिखावटी मुस्कुराहट भी दिल की धड़कन और रक्तचाप को कम करने में मददगार साबित होती है। इसलिए हर दिन कुछ मिनट की ह्यूमर थेरेपी जरूरी है। इसके लिए फनी वीडियो का सहारा लिया जा सकता है। आम धारणा है कि सफलता से खुशियां आती हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि खुशियों से ही हमें सफलता मिलती है। 
अमेरिका के करीब दो लाख से अधिक लोगों पर हुए सर्वे के मुताबिक खुश रहने वाले लोग आशावादी विचारों से सफलता हासिल करते हैं। अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उन्हें कल्पना लोक में स्थान दें। इस आसान और दमदार तरीके से जीवन स्तर में सुधार लाया जा सकता है। हम जैसा सोचते हैं, जीवन वैसा बन जाता है। अगर एक ही विचार को दिन-रात सोचना जारी रखेंगे तो वह आपकी सच्चाई बन जाएगा। सकारात्मक लोग विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला बेहतर तरीके से करते हैं। 
उम्मीदें और सकारात्मकता सेहतमंद बनाती हैं और सही निर्णय लेने में मदद करती है। वहीं, नकारात्मक भाव हमारे इम्यून रेस्पॉन्स को कमजोर बनाते हैं। बाहरी परिस्थितियों को हमेशा नियंत्रित नहीं किया जा सकता,लेकिन आंतरिक विचारों पर काबू रखा जा सकता है अगर जिंदगी से नाखुश हैं, तो सोचने और महसूस करने का तरीका बदलिए। दिमाग को सीमाओं से परे जाकर विस्तृत दायरे में सोचने दें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -