- Back to Home »
- National News »
- मिशन शक्ति ऑपरेशन की सफलता से स्पेस पावर के रूप में भारत का नाम दर्ज.... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
मिशन शक्ति ऑपरेशन की सफलता से स्पेस पावर के रूप में भारत का नाम दर्ज.... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
Posted by : achhiduniya
27 March 2019
2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ ही समय पहले भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने अंतरिक्ष में ये उपलब्धि हासिल की है, अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बना है। वैज्ञानिकों के इस मिशन को शक्ति नाम दिया गया था। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान कहा कि भारत अंतरिक्ष पावर के रूप में दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया है और खास बात यह रही कि भारत ने किसी अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन भी नहीं किया है।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम ‘स्पेस पावर' के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है। कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर Low Earth Orbit (LEO) में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। यह सैटेलाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, एसेट मिसाइल द्वारा मार गिराया गया। मिशन शक्ति को तीन मिनट में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह अत्यंत कठिन ऑपरेशन था। इसमें उच्च गुणवत्ता वाली तकनीक की जरूरत थी। सभी निर्धारित उद्देश्य प्राप्त कर लिए गए। यह भारत में एंटी सैटेलाइट (ए-सेट) मिसाइल द्वारा सिद्ध किया गया। बता दें कि किसी भी जासूसी मिसाइल को एलईओ में ही छोड़ा जाता है।
LEO Setelites यानि Low Earth Orbit setelite ऐसा टेलिकम्युनिकेशन सेटेलाइट सिस्टम होता है। अन्य सैलेलाइट्स के मुकाबले LEO में गुरुत्वाकर्षण का खिंचाव धरती की सतह की तुलना में थोड़ा सा कम होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी की सतह से LEO की दूरी पृथ्वी की त्रिज्या से काफी कम है। हालांकि, कक्षा में एक वस्तु है, परिभाषा के अनुसार, मुक्त रूप से, क्योंकि इसमें कोई बल नहीं है। परिणामस्वरूप, लोगों सहित कक्षा में वस्तुओं को भारहीनता की भावना का अनुभव होता है, भले ही वे वास्तव में वजन के बिना न हों। मिशन शक्ति ऑपरेशन सफल रहा इसके तहत एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया। पीएम मोदी ने सबसे पहले में डीआरडीओ और इसके वैज्ञानिकों को बधाई दी।
जिन्होंने इस सफलता को पाने में योगदान दिया। हमें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और अपने नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना ही होगा। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में जो काम किया है, उसका मूल उद्देश्य भारत की सुरक्षा, भारत का आर्थिक विकास और भारत की तकनीकी प्रगति है। आज का यह मिशन शक्ति इन सपनों को सुरक्षित करने की ओर एक अहम कदम है। मैं मिशन शक्ति से जुड़े सभी अनुसंधानकर्ताओं और अन्य सहयोगियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने इस असाधारण सफलता को प्राप्त करने में योगदान दिया है। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है।



