Posted by : achhiduniya 27 March 2019


कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी और रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरे पर वो बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं। उन्‍होंने बुधवार शाम मीडियाकर्मियों से बात की जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्‍या आप लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो उनका कहना था कि अभी उन्‍होंने इस बारे में सोचा नहीं है। उनसे फिर पूछा गया कि क्‍या वो चुनाव लड़ सकती हैं तो उन्‍होंने कहा, क्‍यों नहीं, पार्टी कहेगी तो चुनाव जरूर लड़ूंगी। प्रियंका ने बताया कि उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि यह देश को बचाने का चुनाव है।  इस चुनाव में यह बहुत महत्‍वपूर्ण है कि आप ठीक ढंग से प्रचार करें, आप घर-घर जाकर असलियत बताएं कि ये चुनाव इस देश को बचाने का चुनाव है। इसें राहुल जी की जीत नहीं, इसमें देश की जीत होगी। 
जब उनसे पूछा गया कि मेनका गांधी ने कहा है कि प्रियंका के आने से कोई असर नहीं होगा क्‍योंकि कांग्रेस के पैर जमीन पर हैं ही नहीं, इस पर प्रियंका का कहना था कि ये उनके विचार हैं। अयोध्‍या जाने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि उन्‍होंने अभी अपना कार्यक्रम नहीं देखा है, संभवत: जहां भी मेरा भाई जाए मैं वहां जाउंगी। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ द्वारा यह कहे जाने पर कि राहुल और प्रियंका केवल चुनाव के समय ही मदिरों में जाते हैं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, उन्‍हें कैसे पता कि मैं कहां और कब जाती हूं? वो कैसे जानते हैं कि जब चुनाव का समय नहीं होता तो मैं नहीं जाती? इससे पहले अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रियंका ने हमारा बूथ हमारा गौरव अभियान के तहत कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, हम गांवों में जाएं और भाजपा की जुमलेबाजी का जवाब दें। लोगों को सच्चाई बताएं। सरकार की नाकामियां बतायें। 
जब तक हम लोग इन बातों को लेकर जनता के बीच नहीं जाएंगे तब तक लोगों को सच्चाई का पता नहीं लगेगा। प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह यूपी विधानसभा चुनाव को भी देखेंगी। उन्होंने कहा, अमेठी हमारा घर है, परिवार है और राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि वाराणसी में विकास के कोई काम नहीं हुए हैं। वहां लोग परेशान हैं।  प्रियंका ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में 'टाइम पास' करने आती हैं और उन्हें अमेठी से कोई मतलब नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -