- Back to Home »
- Discussion »
- दिन में सपने देखने वाले शेखचिल्ली की बात का जवाब नहीं देती हूं….राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कही यह बात....
दिन में सपने देखने वाले शेखचिल्ली की बात का जवाब नहीं देती हूं….राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कही यह बात....
Posted by : achhiduniya
27 March 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार
को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों में से हर एक परिवार
को सालाना 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। केंद्रीय
मंत्री मेनका गांधी ने राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना पर तंज कसते हुए कहा है कि
मैं शेखचिल्ली की बात का जवाब नहीं देती हूं। मेनका गांधी से जब राहुल की इस घोषणा
के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, न्यूनतम आय
योजना पर कोई टिप्पणी नहीं।
मैं शेखचिल्ली (दिन में सपने देखने वाला) को जबाव नहीं
देती। मेनका से जब यह पूछा गया कि क्या उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी गठबंधन
बीजेपी को चुनावों में चुनौति देगा तो उन्होंने कहा, हर चुनाव अपने
आप में एक चुनौती होता है,लेकिन पिछले पांच सालों में बीजेपी देश में
बहुत काम किया है, हम इस चुनाव को एक संगठित सेना की तरह
लड़ेंगे। मुझे विश्वास है कि हम एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करेंगे। मेनका गांधी इस
बार उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनके बेटे वरुण
गांधी पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

